पिथौरा पुलिस की बड़ी सफलता, अवैध महुआ शराब बेंचते एक आरोपी गिरफ्तार....

श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महासमुन्द श्री धर्मेन्द्र सिंह द्वारा समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को अवैध शराब बिक्री करने वालों के खिलाफ कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आकाश राव गिरेपुंजे एवं एसडीओपी पिथौरा श्री प्रेम साहू के मार्गदर्शन में दिनांक 18/04/2023 को अवैध शराब रेड कार्यवाही हेतु पिथौरा पुलिस की टीम रवाना हुई थी, भ्रमण के दौरान मुखबीर के जरिये से सुचना प्राप्त हुआ कि ग्राम ठाकुर्दिया खुर्द का एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बिक्री हेतु घर पर रखा हुआ है।

सुचना के आधार पर थाना पिथौरा अंतर्गत ग्राम ठाकुर्दिया खुर्द से आरोपी चैतराम साहू पिता लक्ष्मण साहू उम्र 65 वर्ष निवासी ठाकुर्दिया खुर्द के कब्जे से अवैध हाथ भट्टी का बना महुआ शराब 7 लीटर कीमत 1400 रुपए गवाहों के समक्ष जप्त कर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 92/ 23 धारा 34 (2)आबकारी एक्ट की कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
इस कार्यवाही में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय महासमुंद श्री धर्मेंद्र सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आकाश राव गिरेपुंजे के मार्गदर्शन में एसडीओपी पिथौरा श्री प्रेम साहू के मार्गदर्शन में थाना पिथौरा से निरीक्षक शिवानंद तिवारी .प्रधान आरक्षक मनीष दुबे विशंभर लहरें गौतम पटेल. उमेश साहू. शैलेश ठाकुर . महेंद्र यादव की सराहनीय भूमिका रही।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments