दुर्घटनाग्रस्त हुई कार........... पिथौरा के टेका गांव के पास, डिवाइडर से उछली कार..... पढ़े ख़बर
आज के समय में सड़क दुर्घटना की ख़बरें सामान्य हो गयी है, कहीं कोई बाइक एक्सीडेंट हुआ है तो कही कोई कार या ट्रक की दुर्घटना हुई रहती है,
इसी तारतम्य में आज लगभग 3:30 बजे के आस पास महासमुंद जिले के पिथौरा ब्लाक अंतर्गत ग्राम टेका के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी।
हमे मिली जानकरी के अनुसार कार का नंबर CG 10 F 5376 है, इस (Hyundai i10) कार में 4 लोग सवार थे, जिसमे 2 पुरुष और 2 महिलाएं है। ये सभी इलाज करवाने के लिए रायपुर गये हुए थे, इलाज करवाने के बाद वापस अपने गाँव आते वक़्त कार दुर्घटनाग्रस्त हुई। ये सभी बसना के डूमरपाली के रहने वाले है, रायपुर से वापस आते समय ग्राम टेका के पास कार के टायर फटने से यह घटना हुई, ये घटना इतनी जबरदस्त थी की गाड़ी रोड के डिवाइडर से उछलकर विपरीत रोड पर पलटी मारकर सीधी हो गई।
इस दुर्घटना में किसी को ज्यादा चोटें नहीं है, हल्की फुल्की चोटें आई हैं।







.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments