संदिग्ध परिस्थिति में युवक की लाश देख रायपुर में फैली सनसनी.......

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पास सरोना स्थित एक मकान में युवक की संदिग्ध हालत में लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है. हमे मिली जानकारी के अनुसार डीडी नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सरोना के एक मकान में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली है. स्थानीय लोगों की सूचना पर मौका-ए-वार्दत पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. ये घटना हत्या है या आत्महत्या इसकी जांच में पुलिस जुटी हुई है.
क्यूंकि स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस रूम में युवक की लाश मिली है, उसका दरवाजा अंदर से बंद था. जिसके बाद स्थानीय लोग और पुलिस ने मिलकर दरवाजा तोड़ा और शव को बाहर निकाला. ये मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है.






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)





Comments