शराब परिवहन करते युवक आये ट्रेक्टर की चपेट में...... पेट में घुंसी शराब की बोतल पढ़ें पूरी ख़बर.....

पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम चिल्हाटी में बीती रात को लगभग 8 बजे के आसपास बाइक से अवैध शराब लेकर जा रहे युवक और एक नाबालिग सामने से आ रहे ट्रैकटर की चपेट में आ गया जिससे बाइक चला रहे युवक की पेट में शराब की सीसी घुस गई जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे 112 की मदद से मस्तूरी स्थित स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए बिलासपुर सिम्स रिफर किया गया है।

हमें मिली जानकारी के अनुसार पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम जोंधरा निवासी जयकुमार पटेल पिता पिंटू पटेल उम्र 24 वर्ष अपने एक नाबालिग साथी के साथ डिल्क्स बाइक में भारी मात्रा में अवैध शराब छोड़ने जा रहे थे जो की लगभग रात 8 बजे के आसपास ग्राम चिल्हाटी स्थित गायत्री मंदिर पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही ट्रैक्टर से बाइक जा भिड़ी जिससे दोनों बाइक सवार नीचे गिर गये जिससे बाइक चालक जय पटेल की पेट में शराब की सीसी घुस गई और वो गंभीर रूप से घायल हो गया। वही पीछे बैठे नाबालिग को हल्की चोटे आई है। एवं बाइक में थैले और बैग में रखे शराब की शीशियां सड़क में फूटकर रोड में बिखर गई। जिसके बाद रोड में चल रहे राहगीरों ने 112 को फोन कर सूचना दी गई।

जिसपर मौके पर पहुंची 112 की टीम घायल युवक को मस्तूरी स्थित स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया था, जहाँ युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए बिलासपुर स्थित सिम्स हॉस्पिटल रिफर किया गया है। जहां घायल की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
जिस ट्रैक्टर से उनकी टक्कर हुई थी उक्त ट्रेक्टर क्रमांक क्र.CG 10 AN 3125 का ड्राइवर ट्रैक्टर को घटनास्थल में ही छोड़कर फरार हो गया। जिसे पचपेड़ी पुलिस ट्रैक्टर को जप्त कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments