top of page


BREAKING ADN NEWS
© Copyrigth Restriction
Search


बिलासपुर: सूने मकान से सोने-चांदी की चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....
ब्रेकिंग ADN न्यूज़:- बिलासपुर जिले के सीपत थाना क्षेत्र में हुई लाखों रुपये की चोरी का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया है। सीपत पुलिस और एसीसीयू बिलासपुर की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सोने और चांदी के सभी जेवर शत-प्रतिशत बरामद कर लिए हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आदित्य कुमार लहरे पिता अश्वनी लहरे उम्र 22 वर्ष और जावेद अली पिता सहब

ANIS LALA DANI
Aug 143 min read


बिलासपुर: चाकूबाजी और अवैध नशे पर अंकुश लगाने पुलिस का विशेष चेकिंग अभियान....
ब्रेकिंग ADN न्यूज़:- बिलासपुर जिले में बढ़ते अपराध और चाकूबाजी की घटनाओं पर नियंत्रण लगाने के लिए बिलासपुर पुलिस ने विशेष अभियान चलाया है। पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिलेभर में आदतन चाकूबाज, नशे के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों और अन्य अपराधियों के खिलाफ सघन चेकिंग और रेड कार्रवाई की गई। इस अभियान के तहत पुलिस की अलग-अलग टीमों ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 50 से अधिक आदतन चाकूबाज और नशे के कारोबार से जुड़े अपराधियों के संभावित ठिकानों ए

ANIS LALA DANI
Aug 142 min read


छत्तीसगढ़ के जांबाजों का सम्मान: 141 पुलिसकर्मियों को गैलंट्री अवार्ड.....
ब्रेकिंग ADN न्यूज़:- रायपुर: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वीरता और अदम्य साहस का परिचय देने वाले सेना के जवानों,अफसरों और पुलिस अधिकारियों व जवानों को अवार्ड से सम्मानित किया जाता है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ पुलिस को इस बार 141 गलेंट्री मैडल मिला है। देश में यह पहली बार है जब देश के सभी राज्यों में छत्तीसगढ़ पुलिस को इस तरह के सम्मान से नवाजा जा रहा है। बस्तर में नक्सलियों के खात्मे में सुरक्षा बलों और छत्तीसगढ़ पुलिस के अफसरों और जवानों ने जिस साहस और वीरता के साथ अपने काम को अ

ANIS LALA DANI
Aug 142 min read


झड़प के बाद थाने पहुंचे 10 वर्षीय मासूम की कहानी सुन भावुक हुए पुलिस अफसर.....
ब्रेकिंग ADN न्यूज़:- राजनंदगांव: हाई स्कूल ग्राउंड में बच्चों के बीच हुई झड़प के बाद पुलिस के सामने पहुंचे 10 वर्षीय बालक की कहानी ने पुलिस अधिकारियों को भी भावुक कर दिया। कम उम्र में ही पिता को खो चुके इस बच्चे की मां भी उसे छोड़कर चली गई थी। माता-पिता का साया उठने के बाद बच्चा अकेलेपन और नशे की गिरफ्त में चला गया था, जिसे SP अंकिता शर्मा के निर्देश पर नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया गया। दरअसल, 9 अगस्त की शाम हाई स्कूल ग्राउंड में बच्चों के बीच विवाद हुआ था। मामला पुलिस त

ANIS LALA DANI
Aug 142 min read


बिलासपुर पुलिस की तेज कार्रवाई, चोरी के 24 घंटे के भीतर दोनों चोर गिरफ्तार..
ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :- बिलासपुर :- पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के द्वारा चोरी के आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी करने निर्देशित किए जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मधुलिका सिंह एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी कोटा शशिकांत भारद्वाज के नेतृत्व में थाना कोटा पुलिस ने चोरी के प्रकरण का 24 घंटे के भीतर सफल खुलासा करते हुए चोरी करने वाले दोनों आरोपियों एवं चोरी का माल खरीदने वाले आरोपिया को गिरफ्त
BREAKING ADN NEWS
Aug 142 min read


15 अगस्त पर बड़ा सम्मान: पुलिस व सुरक्षा सेवाओं के 1057 कर्मियों को मिले पदक.....
ब्रेकिंग ADN न्यूज़:- नई दिल्ली: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर केंद्र सरकार ने पुलिस, फायर सर्विस, होम गार्ड, सिविल डिफेंस और सुधार सेवाओं से जुड़े 1057 कर्मचारियों को सम्मानित किया है। इनमें 301 कर्मियों को वीरता पदक प्रदान किए गए हैं। सरकार ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। गृह मंत्रालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस पर दिए गए कुल सम्मान में पुलिस और फायर सर्विस के बहादुर कर्मचारियों को उनकी असाधारण सेवाओं और साहस के लिए वीरता पदक दिए गए हैं। इन पदकों के जर

ANIS LALA DANI
Aug 143 min read


खैरागढ़ जिले में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत: पुलिस ने होटल-लॉज संचालकों को सख्त निर्देश...
ब्रेकिंग ADN न्यूज़ : खैरागढ़ :- आगामी स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए खैरागढ़-छुईखदान-गंडई (KCG) पुलिस ने जिले में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए विशेष चेकिंग अभियान शुरू किया है। किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि को रोकने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा होटल, लॉज और अन्य ठहरने वाले स्थानों की सघन जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान पुलिस टीमों द्वारा होटल और लॉज

ANIS LALA DANI
Aug 142 min read


आरोपी के कब्जे से चोरी का तांबे का तार और स्टार्टर बरामद किया गया.....
ब्रेकिंग ADN न्यूज़:- रायपुर राजधानी रायपुर के उरला थाना क्षेत्र में चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले विधि के साथ संघर्षरत बालक को पकड़ा है, वहीं चोरी का सामान खरीदने वाले कबाड़ी को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी कबाड़ी के कब्जे से चोरी का तांबे का तार और स्टार्टर बरामद किया है। यह कार्रवाई रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी नॉर्थ जोन के निर्देशन में की गई। पुलिस के अनुसार, चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों क

ANIS LALA DANI
Aug 142 min read


स्वतंत्रता दिवस को लेकर पुलिस द्वारा शहर में सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था.....
ब्रेकिंग ADN न्यूज़:- रायपुर सहित पूरे देश में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा, सुरक्षा के लिहाज राजधानी में कड़े और पुख्ता इंतजाम किए गए हैं | राजधानी में 800 से ज्यादा पुलिस के अधिकारी और जवान शहर के एंट्री और एग्जिट पॉइंट पर 24 घंटे संदिग्ध लोगों पर कड़ी नजर रख रहे हैं, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, बस स्टैंड और दूसरे सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है | स्वतंत्रता दिवस को लेकर पुलिस द्वारा शहर में सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने

ANIS LALA DANI
Aug 142 min read


टाटा-गल्फ की नकली पैकिंग में बिक रहा था लुब्रिकेंट, आरोपी गिरफ्तार...
ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :- बलौदाबाजार :- बलौदाबाजार जिले के भाटापारा ग्रामीण क्षेत्र में पुलिस ने नामी कंपनियों के नाम पर कथित रूप से नकली लुब्रिकेंट और वाहन संबंधी उत्पाद बेचने के मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने ग्राम अर्जुनी स्थित जय जगन्नाथ यूरिया-पानी एवं ग्रीसिंग सेंटर में कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से नामी कंपनियों की पैकिंग वाले 246 नकली डिब्बे बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, जब्त सामान की अनुमानित कीमत करीब 4.30 लाख रुपये है। पुलिस क

ANIS LALA DANI
Aug 134 min read


फर्जी नंबर प्लेट लगाकर डीजल चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा.....
ब्रेकिंग ADN न्यूज़:- रायगढ़: हाईवे पर खड़े ट्रेलर एवं भारी वाहनों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह का जूटमिल पुलिस ने खुलासा किया है। मामले की शुरुआत 3 फरवरी 2026 को हुई, जब अमलीभौना स्थित एचपी पेट्रोल पंप के सामने एनएच-49 किनारे एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त हालत में मिली थी। वाहन का चालक और उसमें सवार लोग मौके से फरार थे। जूटमिल पुलिस ने स्कॉर्पियो की तलाशी ली तो अंदर 10 लीटर डीजल से भरी प्लास्टिक जरिकेन, करीब 2 मीटर लंबा प्लास्टिक पाइप, दोनों तरफ नुकीला लोहे का सब्ब

ANIS LALA DANI
Aug 133 min read


दवा संघ के साथ बैठक में दिए निर्देश, रायपुर में अवैध दवा बिक्री पर पुलिस सख्त...
ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :- रायपुर :- रायपुर शहर में अवैध और नियम विरुद्ध तरीके से दवाइयों की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए रायपुर पुलिस ने दवा संघ के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। पुलिस उपायुक्त क्राइम एवं साइबर स्मृतिक राजनाला ने 11 अगस्त 2026 को पुराना पुलिस मुख्यालय स्थित अपने कार्यालय में रायपुर दवा संघ के अध्यक्ष, पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ बैठक की। बैठक में शेड्यूल एच-1 और मनोचिकित्सकीय दवाइयों की बिना वैध चिकित्सकीय पर्ची बिक्री रोकने, निर्धारित नियमों का पालन कराने और पुलिस त

ANIS LALA DANI
Aug 113 min read


30 किलो से ज्यादा नशा बरामद, हेरोइन तस्करी के आरोप में तीन गिरफ्तार...
ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :- फाजिल्का :- फाजिल्का जिले में तीन दिन के भीतर हेरोइन की एक और बड़ी खेप पकड़ी गई है। स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल की इंटेलिजेंस विंग के 30 किलो हेरोइन बरामद किए जाने के तीन दिन बाद अब स्पेशल टास्क फोर्स ने जलालाबाद में 30.672 किलो हेरोइन बरामद की है। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, फिरोजपुर रेंज के एसपी गुरिंदरबीर सिंह सिद्धू के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। इसके आधार पर सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात करीब आधी रात को जलालाबाद शहर में फाजिल्का-फिरोजपुर

ANIS LALA DANI
Aug 111 min read


रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हेरोइन सप्लाई करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार....
ब्रेकिंग ADN न्यूज़:- रायपुर राजधानी रायपुर में हेरोइन तस्करी के मामले में पुलिस ने बैकवर्ड लिंक के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट, एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और थाना टिकरापारा पुलिस की संयुक्त टीम ने आरोपी विक्रम सिंह उर्फ शेखर अन्ना को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से प्रकरण से संबंधित एक मोबाइल फोन जब्त किया गया है। इस कार्रवाई के बाद मामले में अब तक कुल तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस का कहना है कि हेरोइ

ANIS LALA DANI
Aug 112 min read


नकली नोटों का बड़ा खेल, 12.50 लाख के जाली नोट बरामद...
ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :- कवर्धा :- कबीरधाम पुलिस ने नकली नोट तैयार कर उन्हें बाजार में असली रकम के रूप में खपाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। थाना बोड़ला, चौकी पोंडी और साइबर टीम की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे और उनकी निशानदेही पर कुल 12 लाख 50 हजार रुपये के नकली नोट बरामद किए गए हैं। इसके अलावा नकली नोट तैयार करने में इस्तेमाल किया जा रहा कलर प्रिंटर/फोटोकॉपी मशीन, मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल टाटा पंच ईवी कार भी पुलिस

ANIS LALA DANI
Aug 115 min read


गायनिक वार्ड के बाथरूम के बाहर एक मरीज का शव पैंट से बने फंदे से लटका मिला.....
ब्रेकिंग ADN न्यूज़:- रायगढ़: लखीराम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब गायनिक वार्ड के बाथरूम के बाहर एक मरीज का शव पैंट से बने फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को जानकारी दी। चक्रधर नगर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह करीब 5 बजे नारद लहरे ने अपनी फूल पैंट से फांसी लगा ली। कुछ देर बाद अस्पताल परिसर में शव मिलने की जानकारी सामने आई, जिसके बाद अस्पताल में अफरा-तफरी

ANIS LALA DANI
Aug 111 min read


खैरागढ़ में शराब तस्करी का भंडाफोड़: 'पुलिस' लिखी बोलेरो से 25 पेटी गोवा व्हिस्की बराम....
ब्रेकिंग ADN न्यूज़:- खैरागढ़: शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गातापार पुलिस ने मध्यप्रदेश निर्मित अंग्रेजी शराब की 25 पेटियों से भरी बोलेरो जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वाहन से कुल 225 बल्क लीटर शराब बरामद की है, जिसकी कीमत करीब 1.50 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक बोलेरो वाहन में दो लोग शराब लेकर गातापार की ओर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने नाकेबंदी कर संदिग्ध बोलेरो को रोका और उसकी तलाशी ली। वाहन के अंदर

ANIS LALA DANI
Aug 111 min read
bottom of page