google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

30 किलो से ज्यादा नशा बरामद, हेरोइन तस्करी के आरोप में तीन गिरफ्तार...

Aug 11
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

फाजिल्का :- फाजिल्का जिले में तीन दिन के भीतर हेरोइन की एक और बड़ी खेप पकड़ी गई है। स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल की इंटेलिजेंस विंग के 30 किलो हेरोइन बरामद किए जाने के तीन दिन बाद अब स्पेशल टास्क फोर्स ने जलालाबाद में 30.672 किलो हेरोइन बरामद की है। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, फिरोजपुर रेंज के एसपी गुरिंदरबीर सिंह सिद्धू के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी।


इसके आधार पर सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात करीब आधी रात को जलालाबाद शहर में फाजिल्का-फिरोजपुर हाईवे पर हरि कृष्ण सिनेमा के पास एक कार को रोका गया। कार में तीन लोग सवार थे। तलाशी के दौरान पुलिस ने हुंडई वरना कार से हेरोइन के 30 पैकेट बरामद किए, जिनका कुल वजन 30.672 किलो बताया गया है। कार का पंजीकरण नंबर फिरोजपुर जिले के गुरूहरसहाय क्षेत्र का था।


पुलिस ने इस मामले में फिरोजपुर शहर निवासी हंसप्रीत सिंह, अंशप्रीत सिंह तथा फिरोजपुर जिले के गांव गुलाम पत्रा निवासी आकाश सिंह को गिरफ्तार किया है। एसपी के मुताबिक हेरोइन की यह खेप फिरोजपुर जिले के अलीके गांव से उठाई गई थी और इसे जलालाबाद शहर में किसी व्यक्ति को सौंपा जाना था। पुलिस का दावा है कि यह नशीली खेप पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भारत में पहुंचाई गई थी। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और खेप के आगे के संपर्कों का पता लगाने में जुटी है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html