होली के जश्न के बीच खेली गई खुनी होली, एक युवक की मौत
दुर्ग में खेली गयी खून की होली, पुरानी रंजिश को लेकर उतारा मौत के घाट

दुर्ग जिले में होली के जश्न के बीच एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. दुर्ग जिले के भिलाई में खून की होली खेली गई है. जानकारी के अनुसार, एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. इस घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है. घटना की सूचना मिलते ही दुर्ग पुलिस मौके पर घटना स्थल पर पहुंचकर वारदात में शामिल कातिल को गिरफ्तार कर लिया है. मामला खुर्सीपार थाना क्षेत्र का है.

भिलाई क्षेत्र के खुर्सीपार में पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गई. मारपीट के दौरान एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है. जानकारी के अनुसार मृतक का नाम शुभम राजपूत उम्र 23 वर्ष निवासी मोची मोहल्ला, खुर्सीपार बताया जा रहा है.







.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments