हम कांग्रेस औऱ राहुल की धमकी चमकी से डरने वाले नहीं- जेन....
- BREAKING ADN NEWS
- 2 days ago
- 3 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
रायपुर/नई दिल्ली जेन के द्वार बनाई गई झूठ की गूँज डाट काम वेबसाइट ने राहुल गांधी की हाल ही में कॉलेज के विद्यार्थियों से मेल मुलाक़ात के लिए चार शहरों को चुना गया। जिसमें कोटा, पुणे, प्रयागराज, देहरादून राहुल गांधी के दौरे के दौरान दिए गए भाषण को भ्रामक और झूठ बताया है। इस पूरे मामले का खुलासा 17 जून 2026 कोटा सत्रह जुलाई 2026 देहरादून, 8 अगस्त 2026 प्रयागराज, 22 अगस्त 2026 पुणे में आयोजित कांग्रेस पार्टी के द्वारा राहुल गांधी की युवा विद्यार्थियों से भेंट मुलाक़ात के समय दिए भाषण को लेकर रहे जेन ने राहुल गांधी के भाषण में चारों जगह पर अलग-अलग उदाहरण देते हुए वर्तमान व्यवस्था और सरकार पर हमला किया था। कुल मिलकर चालीस पॉइंट में हमले के तौर तरीके पर सवाल भी उठाए गए । जेन द्वारा बनाई गई झूठ की गूंज. काम ने पूरे लेक्चर पर अध्ययन कर एक सचाई के साथ राहुल गांधी द्वारा बताए गए सभी बातों का अध्ययन करने के पश्चात इस निष्कर्ष पर पहुंचा कि राहुल गांधी द्वारा युवाओं को परोसा गया झूठ पकड़ लिया है । ऐसा दावा झूठ की गूंज वेबसाइट द्वारा किया जा रहा है । अपनी वेबसाइट में राहुल गांधी के दावों को 73% प्रतिशत झूठ का पुलिंदा बताया और 27% भ्रामक बताया है।
राहुल गांधी ने झूठ युवाओं को बरगलाने के लिए परोसा
सबसे बड़ी बात यह है की राहुल गांधी द्वारा देश के चारों महानगर में दिए गए। प्रत्येक उदाहरण और भाषण को गंभीरता से सभी तरीक़े से जांच करने के उपरांत राहुल गांधी की झूठ जो युवाओं को बरगलाने लिए परोसा गया था । जेन यह दावा अपने झूठ की गूँज वेबसाइट में कर रहा है । राहुल गांधी अभिव्यक्ति की आज़ादी की बात करते हैं, मीडिया की आज़ादी की बात करता हैं, लेकिन कांग्रेस शासित राज्य कर्नाटक में कांग्रेस की इसी सेल ने झूठ की गूँज के नाम की वेबसाइट के प्रबंधन के नाम पर शिकायत पर अपराध दर्ज कराया है। झूठ की गूंज का दावा है कि सोशल मीडिया के टी फॉर्म पर झूठ की गूँज के एक्स प्रोफाइल पर किया गया और उन्हें कांग्रेस पार्टी द्वारा बंद करने की चेतावनी के साथ धमकी दी जा रही है और 12 बार धमकी मिलने कि कारण वेबसाइट के संचालक जेन-जी स्पष्ट रूप से खुलकर सामने आ गए और उन्होंने कहा कि अब हम किसी भी दबाव में नहीं आयेंगे चाहे तो कांग्रेस पार्टी हर राज्य में भी हमारे ख़िलाफ़ अपराध दर्ज कर दे । हमारे पास पक्के सबूत है और हमको जो दिखा और समझ में आया वही हमने झूठ की गूंज में लिखा।
दोहरी नीति कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी रख रहे
राहुल गांधी युवाओं को ग़लत जानकारी और ग़लत मतलब अपने भाषण के दौरान समझा रहे हैं उसी को हम ने फैक्ट चेक किया है । कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी कुछ वर्षों से उड़ता तीर लेने कि कहावत को चरितार्थ कर हैं। अब राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी की अभिव्यक्ति की आज़ादी और मीडिया की डेमोक्रेटिक की बातें कहाँ गई किस तरीक़े की दोहरी नीति कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी देश के सामने बिना शर्म के रख रहे हैं । इसी बात को लेकर जेन द्वारा बनायी गई झूठ की गूँज वेबसाइट ने खुल कर कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी की धमकी से नहीं डरने की बात कहते हुए अपनी आवाजा को बुलंद तरीक़े से उठाया है। वेबसाइट में झूठ उजागर करने वाले जेन-जी को कांग्रेस पार्टी के लीगल सेल और आईटी सेल के द्वारा लगातार धमकी दिया जाना और अलग अलग प्रदेशों में कांग्रेस पार्टी के द्वारा अपराध दर्ज करने की हिमाक़त भी दोहरे और दोगले चरित्र से कम नहीं आका जा सकता है।




.jpg)










