हॉस्टल में घुसकर मारपीट करने वाला निरीक्षक हुआ ससपेंड

छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर से एक शर्मसार कर देने वाली तस्वीर सामने आई है। एक निरीक्षक ने घिनौनी करतूत कर राजधानी पुलिस को कलंकित कर दिया है. मामला देवेंद्र नगर थाने क्षेत्र का है। जहां ट्रैफिक मुख्यालय रायपुर में पदस्थ निरीक्षक राकेश चौबे शराब के नशे में जबरदस्ती महिला हॉस्टल में घुसा और अंबिकापुर निवासी आदिवासी महिला से मारपीट की। आरोप ये भी है कि गाली-गलौज, मार पीट के साथ किडनैप करने की भी धमकी दी है। निरीक्षक शराब के नशे में चूर था।
इस मामले पर SSP प्रशांत अग्रवाल ने एक्शन लेते हुए कहा कि निरीक्षक राकेश चौबे की अनुशासनहीनता और अशोभनीय आचरण से पुलिस विभाग की छवि धूमिल हुई। ऐसे में निरीक्षक राकेश चौबे यातायात मुख्यालय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर रक्षित केन्द्र रायपुर संबद्ध किया जाता है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments