स्कूटी सवार नर्स को ट्रक ने रौंदा, नर्स की मौके पर मौत

तेज गति से आते एक ट्रक ने स्कूटी सवार नर्स को बुरी तरह रौंद दिया राजधानी रायपुर के देवपुरी इलाके में सड़क दुर्घटना में स्टाफ नर्स की दर्दनाक मौत हो गयी है।
जानकारी के अनुसार युवती नया रायपुर स्थित बालको कैंसर अस्पताल में स्टाफ नर्स थी जो अपनी शिफ्ट ख़त्म करके घर लौट रही थी।
बताया जा रहा है कि युवती का नाम प्रियाश्री बारीक,जशपुर जिले के ग्राम हर्रादीपा की रहने वाली थी और उनकी उम्र 26 साल थी। ये घटना टिकरापारा थाने की है जिसपर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा में मामला दर्ज कर लिया है औरड्राइवर को गिरफ्तार कर ट्रक जब्त भी कर लिया है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments