सारंगढ़ DMO हेमप्रभा पटेल की मनमानी और भ्रष्टाचार पर राइस मिलर्स एसोसिएशन ने शासन से की शिकायत,

पत्रकार ईस्माइल खान की कलम से :- डीएमओ हेमप्रभा पटेल पर एफडीआर रिलीज करने के नामपर अवैध उगाही करने का आरोप
सरसीवा-नवगठित जिला सारंगढ में सरकारी अधिकारियों के मनमानी और भ्रष्टाचार को लेकर लगातार शिकायतो का दौर शुरू हो गया है। अब राइस मिलर्स एसोसिएशन ने जिला विपणन अधिकारी हेमप्रभा पटेल के मनमानी और भ्रष्टाचार को लेकर मोर्चा खोल दिया है। राइस मिल एसोसिएशन ने डीएमओ के खिलाफ शिकायतों का पुलिंदा खाद्य मंत्री,मुख्य सचिव,और कलेक्टर सारंगढ-बिलाईगढ़ को प्रेषित कर डीएमओ के ऊपर तत्काल कार्यवाही की मांग की है। राइस मिल एसोसिएशन ने सबसे बड़ा आरोप एफडीआर को रिलीज करने के नाम पर राशि उगाही करने का आरोप लगाया है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सारंगढ-बिलाईगढ़ जिले के राइस मिल एसोसिएशन ने जिला विपणन अधिकारी हेमप्रभा पटेल के मनमानी के खिलाफ कार्यवाही की है प्रदेश के खाद्य मंत्री सहित अन्य उच्चाधिकारियों को भेजे पत्र में डीएमओ हेमप्रभा पटेल पर कई बिंदु पर गंभीर आरोप लगाए है, इस शिकायत पत्र में उल्लेख किया गया है कि जिला विपणन अधिकारी हेमप्रभा पटेल द्वारा अपने कर्त्तव्यों का पालन ना करते हुए समस्त मिलर्स को आर्थिक एवं मानसिक तनाव दे रही है। प्रत्येक छोटे छोटे कार्य जैसे समिति हेतु डीएम जारी करना,एफ डी आर बैंक गारंटी जो नियमानुसार ऑनलाइन रिलीज हो सकते है, उन्हें रिलीज करने हेतु राशि की मांग करना मुख्य है। शिकायत में बताया गया है कि राशि न देने पर बैंक गारंटी और एफ डी आर को रिलीज नही किया जा रहा है जिसमे कई मिलर्स का आवेदन जमा पश्चात किसी का बैंक गारंटी रिलीज नही किया जा रहा है राइस मिलर्स ने आरोप लगाया कि डी एम ओ इन सभी कार्यो के लिए अवैध राशि की मांग कर रही है साथ ही डी एम ओ से निवेदन किया गया था कि किसी भी धान समिति के स्टॉक का मिलान से पूर्व मिलर्स एसोसिएशन को अवगत कराया जाय क्योकि कई मिलर्स का कई समिति से बोरा,धान वजन कमी लेना शेष है, जिसकी जानकारी अधिकारियों को भी है।
उसके पश्चात भी समिति के मिलान के पूर्व मिलर्स को अवगत नही कराया गया है इसके अलावा भी कई बार डीएमओ हेमप्रभा पटेल से राइस मिल एसोसिएशन द्वारा कई मामलों पर पत्रचार किया गया है जिसका आज तक कोई लिखित जवाब राइस मिल एसोसिएशन को नही दिया गया है
इसके अलावा सबसे बड़ी समस्या धान के उठाव के सीजन में कई दिनों तक बैंक गारंटी को ऑनलाईन एंट्री भी नही किया गया, जिससे कई मिलर्स धान हेतु रिक्वेस्ट नही लगा सके इसके अतिरिक्त डीएमओ कार्य दिवस में 3 से 4 दिन अनुपस्थित रहती है तथा दोपहर 12 बजे आती है और शाम 4 बजे वापस जाती है जिसके कारण से कार्यलय का कामकाज बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। इन सभी शिकायतो के पुलिंदा को राइस मिल एसोसिएशन के द्वारा प्रदेश के खाद्य मंत्री,मुख्य सचिव और खाद्य सचिव के साथ कलेक्टर सारंगढ-बिलाईगढ़ को प्रेषित कर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की मांग की गयी है। डीएमओ के खिलाफ शिकायत करने वालो में संरक्षक गोपाल अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, पुरुषोत्तम अग्रवाल समन्वयक राजकुमार वानी, सहसचिव नरेश अग्रवाल, जीवन रात्रे ,मनीष सिंघानियां सदस्य शरद केडिया,संतोष बंसल,मुकेश अग्रवाल, भरत जाटवर,श्रीराम अग्रवाल, अंकित शर्मा,राहुल अग्रवाल उपाध्यक्ष एवं संजय अग्रवाल अध्यक्ष हुकुम चंद अग्रवाल, रामगोपाल साहू,पवन केडिया सचिव विवेक अग्रवाल शामिल है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments