छत्तीसगढ़ संस्कृति के विभिन्न कलाओं का प्रदर्शन कर रही सराईपाली की छोटी बच्ची...........
सराईपाली का नाम रौशन कर रही, सराईपाली की नन्ही कलाकार............
छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के सराईपाली क्षेत्र की एक 9 साल की बच्ची गमलों में सुन्दर वर्ली आर्ट के माध्यम से छतीसगढ़ की विभिन्न कलाकृतियो को प्रदर्शित कर रही है।
आपको बताते चले कि अभिषेक अग्रवाल की पुत्री आरोही अग्रवाल घर के गमलों को पेंट कर अपनी कला को सुन्दर छवियो के साथ उकेर कर नई पीढ़ी को प्रेरित भी कर रही है।

जिस प्रकार से प्रदेश की नयी पीढ़ी छत्तीसगढ़ की संस्कृति सभ्यता एवं कलाओं को भूलते जा रहे है, वही नन्ही आरोही अपने कला के माध्यम से नवीन पीढ़ी को प्रेरित कर रही है। आरोही अग्रवाल ने वर्ली आर्ट की कोचिंग भी की है, और उन्होंने अपनी कला का प्रदर्शन घर के आँगन में अत्र-तत्र पड़े गमलो से की,

जिस तरह गमले का फूल गमले की सुंदरता बढ़ाता है, उसी तरह आरोही के मन में ख्याल आया कि क्यों ना गमले की सुंदरता के साथ उसमें लगे पौधे की सुंदरता में चार चांद लगा दिया जाए। उन्होंने गमले की पोताई के बाद काले पेंट से छत्तीसगढ़ की संस्कृति उकेरकर गमले को आकर्षक बना दिया, जिसकी प्रशंसा पुरे क्षेत्र में हो रही है






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments