google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

सरसींवा में श्री राम नवमी पर भव्य शोभायात्रा निकली.....|

Apr 1, 2023
2 min read

इस्माइल खान की कलम से....:-

जगह - जगह हुआ भव्य स्वागत भक्तो के द्वारा पानी,शरबत एवं चाय भी पिलाया गया ।

श्री राम नवमी महापर्व पर सरसींवा में सनातन धर्म प्रेमीयो के द्वारा बहुत ही उत्साह के साथ धूमधाम के साथ मनाया गया दो किलो मीटर दूर तक लम्बी जुलूस के भक्तजन जय जय श्री राम का जयकारा लगाते हुए भव्य शोभा यात्रा निकाली गई जोकि माँ महामाया मंदिर से प्रारंभ होकर राधाकृष्ण मन्दिर ,बाजार चौक , बस स्टैंड परिसर सारंगढ़ मार्ग से होते हुए मिशन हॉस्पिटल होते सरायपाली चौक से श्रीराम मंदिर परिसर में सम्पन्न हुआ ।

जहां पूजा अर्चना के पश्चात खीर पूड़ी प्रसाद का वितरण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ ।

वही जगह जगह भगवान श्री राम जानकी झांकी का भव्य स्वागत कर महिलाएं आरती किए । सरसींवा अंचल में सनातन धर्म प्रेमियों के द्वारा भगवान श्री राम जानकी का पूजा अर्चना किया गया इस शोभा यात्रा के दौरान बीच - बीच में पानी , शरबत , चाय एवं प्रसाद का वितरित किया गया । इस शोभायात्रा का मुख्य आकर्षक भगवान राम जानकी परिवार का भव्य झांकी के साथ ही कर्मा नृत्य एवं युवाओं व मातृशक्ति का डीजे पर जय श्रीराम की जय घोष एवं थिरकना सनातन धर्म प्रेमियों का जोश एवं उमंग को बढ़ा रहा था ।

झांकी में भगवान श्रीराम जानकी के साथ ही श्री हनुमान जी की झांकी भी बहुत ही मनमोहक रहा, इस शोभा यात्रा में मातृशक्ति की भी अच्छी संख्या में उपस्थिति रही। वहीं वरिष्ठजनो एवं नवयुवक की संख्या भी सैकड़ो में रहा। इस तरह से एक हजार के करीब सनातन धर्म प्रेमी इस शोभा यात्रा में शामिल हुये । भारी भीड़ को देखते हुए स्थानी पुलिस प्रशासन भी ट्रेफिक व्यवस्था में जुटे हुए थे । विभिन्न राजनीति दलो के जनप्रतिनिधि एवं पदादिकारी भी शोभायात्रा का जगह जगह स्वागत किये।

क्षेत्रीय विधायक एवं संसदीय सचिव चंद्रदेव राय ने भगवान श्रीरामचंद्र झांकी का पूजा अर्चना कर अंचल के सुख शांति एवं खुशहाली के लिए दुआएं मांगे,तत्पश्चात भजन गीत पर थिरकते नजर भी आए।

इस रामनवमी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए वरिष्ठजनो के मार्गदर्शन में नवयुवकों ने बहुत ही बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया एवं पुरे ग्राम वासियों के साथ ही व्यपारी वर्ग ने तन मन धन से सहयोग कर युवाओं का उत्साह बढ़ाया। आकाश पांडेय एवं लालू शर्मा और उनके पूरी टीम एक सप्ताह से कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हुए थे । जिसकी मेहनत का परिणाम शोभायात्रा पूरी तरह से सफल रहा । वही समीपस्थ आदर्श ग्राम पंचायत पेंड्रावन में भी स्थानी राम भक्तों द्वारा बड़ी धूमधाम से आदर्श ग्राम पंचायत को सजाकर श्री राम की मूर्ति की झांकी निकाली गई जिसमें ग्राम पंचायत के महिला पुलिस युवा वर्ग नेभी काफी संख्या में भाग लिये।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html