सरसिंवा —मिलन ट्रेडर्स के गोदाम में अज्ञात लोगों ने लगाई आग

पत्रकार इस्माईल ख़ान की कलम से -
०लगभग 30,से 35,लाख का समान जलकर राख।
०ग्राम टाटा का मामला
सरसीवां से मात्र 5, किलोमीटर और सरसीवां से सराईपाली मुख्य मार्ग पर ग्राम पंचायत टाटा गांव जहां शुक्रवार दिनांक 17/3/2023,की मध्यरात्रि को मिलन ट्रेडर्स घर के पीछे बाड़ी के तरफ से अज्ञात लोग घूसकर गोदामों रखें कीमती सामानों के साथ साथ मोटरसाइकिल बुलेट और चारपहिया वाहन ब्रेजा को आग लगा दिया ।
जिससे मिलन ट्रेडर्स के गोदाम में रखें 30/,से 35, लाख की सामान आग में जल कर राख बना गया ।

शुक्रवार की मध्यरात्रि को मिलन ट्रेडर्स में अज्ञात लोग घर पीछे बाड़ी के बाउंड्री वाल से कूद कर अन्दर आ कर पीछे तरफ जल रहें लाईट को निकाल कर छज्जे पर रख दिया और लाईट के कुछ दूरी पर लगे सीसीटीवी कैमरे के लगे केवल वायर को काट कर अलग कर दिया ,अज्ञात आग लगाने वाला आरोपी शातिर व माहिर जान पड़ रहें है, शातिराना अंदाज़ से आगजनी को अंजाम दिया ।गोदामों में रखे कीमती सामानों और गाड़ियों को आग लगा कर संभवतः जिधर से आये थे उधर से आगज़नी को अंजाम दे भाग खड़े हुए ।
वहीं इस मामले में मिलन ट्रेडर्स के मालिक हरिशंकर साहू ने बताया कि शुक्रवार की रात्रि में रोजाना की तरह मैं सामने के कमरे में सोया हुआ था ।जब सुबह 5,बजे करीब नींद खुला और मैं पीछे बाड़ी तरफ गया तो धुआं उठ रहा था ।तब मैं नजदीक जा कर देखा तो गोदाम में रखे कीमती सामान, कुर्सी, पलंग ,पंखा,कुंलर, सोफ़ा सेट ,आलमारी , शौचालय में लगने वाले दरवाजे,पाईप, डंम प्लास्टिक पाइप आदि कीमती सामान जलकर राख हो चुके थे। वही बुलेट मोटर सायकल व ब्रेजा कार के भी कुछ हिस्से में आग लग जाने से वाहनों को भी काफ़ी नुकसान हुआ है ।

आग की लपटे इतनी तेज़ थी कि आगज़नी से सटे कमरों में रखे सारे सामान पिघल गये थे।
सुबह भोर में मिलन ट्रेडर्स के लोगों ने अपने गोदाम में धुँआ उठते देखा तो सर्व प्रथम आग जनी की सूचना थाना प्रभारी सरसीवां को दी।
थाना प्रभारी सरसीवां यशवंत प्रताप सिंह मौक की नज़ाकत को देखते हुए तत्काल आगजनी वाले घटना स्थल पहुंचना मुनासिब समझ मामले की तहकीकात शुरू की।वारदात करने वालो की एव आगज़नी की हक़ीक़त का पता साजी के लिए रायगढ़ से डांग स्क्वाड की टीम भी बुलवाई गई !
जैसे जैसे आगजनी की घटना गांव और आसपास के गांवों में फैलीं वैसी ही लोगों की भीड़ उमड़ने लगी।
प्रथम दृष्या यह जान पड़ता है कि आगज़नी कराने वालों कि मंशा नुक़सान पहुँचाना रहा है।या बदले व रंजिश की भावना भी जान पड़ती है ।
हक़ीक़त तो पुलिस जाँच के उपरांत की सामने होगी।
वहीं सरसीवां थाना प्रभारी यशवंत प्रताप सिंह ने अज्ञात आग लगाने वाले आरोपी के विरुद्ध अपराध दर्ज कर आगे की विवेचना में जूट गई है ।।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments