संसदीय सचिव चन्द्रदेव ने 26 ग्राम पंचायतों के नल जल योजना के तहत पानी टँकी का किया भूमि पूजन....


पत्रकार ईस्माइल खान की कलम से :- सरसींवा 14 जून 2023 को संसदीय सचिव चन्द्रदेव राय ने नवीन जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के बिलाईगढ़ विकासखण्ड के 26 ग्राम पंचायतों के नलजल योजना के लिए स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल सरसींवा में एक साथ भूमि पूजन किया, विधायक राय ने भूमि पूजन के पश्चात उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हर घर नल जल योजना के तहत कांग्रेस सरकार का लक्ष्य सभी घरों में पाइप से स्वच्छ एवं शुद्ध जल पूर्ति सुनिश्चित करना है। यह नल जल योजना इसलिए भी आवश्यक है क्योंकि देश की आधी आबादी के पास पाइप से जलापूर्ति की सुविधा नही है। आज के समय में भी देश में कई स्थानों पर लोगों को पीने के लिए स्वच्छ व शुद्ध पानी नहीं मिल पा रहा है। जिसे प्रदेश के कांग्रेस सरकार के मुखिया भूपेश बघेल के द्वारा घर घर तक पानी पहुंचाने का जो बेड़ा उठाया गया है उसे पूरा किया जा रहा है।

जिसमे क्रमशः मधाईभाठा ग्राम पंचायत को 2 करोड़ 12 लाख, साजापाली ग्राम पंचायत को 95 लाख 10 हजार, धौराभांठा ग्रामको 95 लाख 64 हजार, घोघरा ग्राम पंचायत को 76 लाख 58 हजार, दुरूग ग्राम पंचायत को 2 करोड़ 27 लाख 77 हजार, पेण्ड्रावन ग्राम पंचायत को 2 करोड़ 71 लाख 25 हजार गोपालपुर ग्राम पंचायत को 1 करोड़ 96 लाख 25 हजार, मनपसार ग्राम पंचायत को 1 करोड़ 50 लाख 71 हजार, मुच्छमल्दा ग्राम पंचायत को 1 करोड़ 22 लाख 75 हजार, भिनोदी ग्राम पंचायत को 58 लाख 55 हजार, शीतलपुर ग्राम पंचायत को 67 लाख 71 हजार,


टाटा ग्राम पंचायत को 1 करोड़ 96 लाख 95 हजार, जोगेसरा ग्राम पंचायत को 97 लाख 4 हजार, जोरापाली - जैतपुर ग्राम पंचायत को 97 लाख 20 हजार, मोहतरा ग्राम पंचायत को 1 करोड़ 36 लाख 77 हजार, भिनोदा को 1 करोड़ 4 लाख 49 हजार, हरदी ग्राम पंचायत को 1 करोड़ 7 लाख 87 हजार, तेन्दुदरहा ग्राम पंचायत को 1 करोड़ 87 लाख 65 हजार ,ढनढनी ग्राम को 62 लाख 31 हजार, चारभाठा -कोट ग्राम पंचायत को 68 लाख 59 हजार, किसड़ा ग्राम पंचायत को 1 करोड़ 43 लाख 52 हजार, गाड़ापाली ग्राम पंचायत को 68 लाख 12 हजार, कोदवा ग्राम पंचायत को 68 लाख 12 हजार, गाडापाली- पीपरभावना ग्राम पंचायत को 68 लाख 62 हजार, सरसींवा ग्राम पंचायत को 3 करोड़ 48 लाख 71 हजार,

इस प्रकार से 26 ग्राम पंचायतों का भूमिपूजन स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल सरसींवा में किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में संसदीय सचिव चंद्रदेव राय शामिल हुए| उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से बिलाईगढ़ एसडीएम, जनपद पंचायत सीईओ बिलाईगढ़, नल जल विभाग के एसडीओ मनोज द कोड़े के साथ में जनप्रतिनिधि गोपाल पाण्डेय, सरपंच, नीतीश कुमार बंजारे, डॉक्टर परमानंद साहू, किशन शर्मा , खान साहब ,डॉ शंकर नारंग डॉ दिलीप नारंग , उप सरपंच विनोद रात्रे जेतपुर सरपंच राजू निराला झुमका सरपंच जगदीश साहू उपस्थित थे।







.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments