संसदीय सचिव चंद्र देव राय के नेतृत्व में हुआ एकदिवसीय सत्याग्रह सह धरना प्रदर्शन

पत्रकार ईस्माइल खान की कलम से :- सरसींवा - मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश व प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर विधानसभा बिलाईगढ़ के इंदिरा मार्केट में संसदीय सचिव व विधायक चंद्र देव राय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा काला कपड़ा और हाँथ में काले रिबन बांध कर राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता निलंबित करने के षड्यंत्र के विरोध में केंद्र के मोदी सरकार के खिलाफ एक दिवसीय सत्याग्रह सह धरना प्रदर्शन किया गया,
इस धरना प्रदर्शन में बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि हजारों की संख्या में उपस्थित रहे, जिसमे सभा को संबोधित करते हुए संसदीय सचिव चंद्रदेव राय ने भाजपा सरकार पर बरसते हुए कहा तथा कथित गोडसे विचारधारा के भाजपा नेताओं द्वारा गांधी परिवार और कांग्रेस पार्टी को बदनाम करने के उद्देश्य से और भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकसभा में आवाज उठाने वाले राहुल गांधी को षडयंत्र पूर्वक लोकसभा की सदस्यता निलंबित किया गया जो दर्शाता है कि केंद्र की मोदी सरकार राहुल गांधी से डरती हैं, राहुल गांधी ने 20हजार करोड़ राशि घोटाला करने वाले व्यक्ति पर संसद में प्रश्न उठाया था, जिसे मोदी सरकार राहुल गाँधी की आवाज दबाने और कांग्रेस पार्टी को बदनाम करने षडयंत्र पूर्वक राहुल गांधी को लोकसभा सदस्यता से निलंबित करने की कार्यवाही की है
आगे उन्होंने कहा - गांधी परिवार ने देश के लिए शहादत दी है भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री पर आरोप व गलत शब्दों का उपयोग किया जाता है यह भाजपा के तुच्छ मानसिकता के लोग जिनके पूर्वजों ने देश के लिए अपने नाखून तक नहीं कटाए वो आज गांधी परिवार और कांग्रेस पार्टी को बदनाम करने की कोशिश कर रहे है|
आगे उन्होंने कहां कांग्रेस पार्टी किसान मजदूर दलित व सर्वहारा समाज के उत्थान और विकास की दिशा में कार्य करती है वहीं भाजपा उद्योगपति व व्यवसायियों को लाभ दिलाने के कार्य करती है आगे उन्होंने कहा केंद्र की मोदी सरकार चाहे जितना भी दमनकारी नीति से कांग्रेस पार्टी को दबाने का प्रयास करें लेकिन कांग्रेसी डरेंगे नहीं लड़ेंगे |
आगे उन्होंने कहा कि बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र में हो रहे निरंतर विकास कार्य को भाजपा पचा नहीं पा रही है, छत्तीसगढ़ भूपेश सरकार द्वारा किसान मजदूर एवं सर्वहारा समाज के उत्थान एवं विकास की दिशा में निरंतर कार्य करते हुए अग्रसर हो रहे हैं, भूपेश सरकार द्वारा आने वाले वर्षों में छत्तीसगढ़ के किसानों के अर्थव्यवस्था समृद्ध की दिशा में निर्णय लेते हुए कहा है कि समर्थन मूल्य के अलावा धान 15 क्विंटल से बढ़ाकर 20 क्विंटल खरीदी किए जाएंगे, आज छत्तीसगढ़ के किसान और जनता खुशहाल नजर आ रहे हैं|

आगे उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी इस सत्याग्रह धरना प्रदर्शन में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि सहित हजारों की संख्या में लोग शामिल थे।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments