शेयर मार्केट में आई भारी गिरावट : निवेशकों के डूबे करोड़ों रुपए

मुम्बई :अमेरिकी केंद्रीय बैंक की ओर से ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंका से गुरुवार 9 मार्च को भारतीय शेयर बाजार में गिरावट आई। सेंसेक्स जहां 540 अंक लुढ़ककर बंद हुआ।
वहीं निफ्टी गिरकर 17,600 के नीचे आ गया। आज के कारोबार में सबसे अधिक गिरावट ऑटो, कैपिटल गुड्स और रियल्टी शेयरों में देखने को मिली। इसके अलावा एफएमसीसीज, आईटी, बैंकिंग, टेक और ऑयल एंड गैस शेयरों के इंडेक्स भी लाल निशान में बंद हुए। बीएसई का मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स क्रमश: 0.55% और 0.20% गिरकर बंद हुआ। इस चौतरफा गिरावट के चलते शेयर बाजार में आज निवेशकों के लगभग 2 लाख करोड़ रुपये डूब गए।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 541.81 अंक या 0.90% गिरकर 59,806.28 अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 172.40 अंक या 0.97% लुढ़ककर 17,582.00 के स्तर पर बंद हुआ। निवेशकों के 1.97 लाख करोड़ रुपये डूबे बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 9 मार्च को गिरकर 264.27 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी बुधवार 8 मार्च को 266.24 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 1.97 लाख करोड़ रुपये घटा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की वेल्थ में आज करीब 1.97 लाख करोड़ रुपये की गिरावट है। सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक तेजी वहीं सेंसेक्स के 30 में से सिर्फ 7 शेयर आज बढ़त के साथ बंद हुए हैं।
इसमें भी टाटा स्टील (Tata Steel) के शेयरों में सबसे अधिक 1.55% की तेजी रही। इसके बाद लर्सन एंड टुब्रो (L&T), भारती एयरटेल (Bahrti Airtel), एक्सिस बैंक (Axis Bank) और एनटीपीसी (NTPC) के शेयरों में सबसे अधिक उछाल रही और ये करीब 0.39% से लेकर 1.11% की तेजी के साथ बंद हुए। NTPC के शेयर 52-वीक हाई के करीब, 4 दिनों में 7% चढ़े शेयर,

क्या है वजह सेंसेक्स के ये 5 शेयर आज सबसे अधिक लुढ़के वहीं सेंसेक्स के 30 में से 24 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयरों में सबसे अधिक 3.46% की गिरावट रही। इसके बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL), बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserve), आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) और टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) में सबसे अधिक फिसलन रही और ये करीब 1.79% से लेकर 2.36% तक की गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या रहा हाल इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं- 1,916 शेयर गिरावट के साथ हुए बंद बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के मुकाबले गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही।

एक्सचेंज पर कुल 3,615 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 1,577 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं 1,916 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 122 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए।
आवश्यक सुचना: यह जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है, मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेश बाजार में पैसा लगाने से पहले एक्सपर्ट से सलाह ले लें।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments