विधायक ने किया नई तहसील भवन का निरीक्षण

पत्रकार स्माइल खान की कलम से :- सरसींवा - मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा 2023 बजट में तहसील भवनों की स्वीकृति की घोषणा होने के बाद सरसींवा में तहसील भवन को प्रभाव में लाने हेतु आज बिलाईगढ़ विधायक एवं संसदीय सचिव चंद्र देव राय ने सरसींवा के पुराने पुलिस थाना भवन जिसके बगल में ही नवीन पुलिस थाना भवन बन जाने के कारण पुराना थाना खाली थाA उक्त भवन को नई तहसील भवन में परिवर्तित कर लोकार्पण करने हेतु अपने कार्यकर्ताओं के साथ उक्त स्थल एवं पुराने थाने का निरीक्षण किया, जहां तहसीलदार की चेंबर से लेकर शपथ कर्ता नोटरी और वकील साहबो की बैठने की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

आगे आपको बताते चलें कि सरसींवा में तहसील ऑफिस खुल जाने से क्षेत्र के लगभग 20 से 25 किलोमीटर तक के लोगों को इसका फायदा मिलेगाA स्कूली बच्चों को आय जाति निवास के लिए ज्यादा परेशान होना नहीं पड़ेगाA साथ ही साथ 107 /16 का प्रकरण, नक्शा बटांकन - सीमांकन के लिए यहां से भटगांव बिलाईगढ़ जाना पड़ता था, अब उन किसानों को 20- 25 किलोमीटर का सफर तय करना नहीं पड़ेगा, जिसके लिए क्षेत्र के लोगों को नजदीक राजस्व संबंधी काम कराने का फायदा मिलेगा खासकर स्कूली बच्चे को अपने आय जाति और निवास प्रमाण पत्र बनवाने के लिए यहां से 20 - 25 किलोमीटर दूरी तय कर तहसील ऑफिस के अनेकों चक्कर काटना पड़ता था। वह अब यहां तहसील ऑफिस खुल जाने से वह परेशानी दूर हो जाएगी। जिसके लिए बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक व संसदीय सचिव चंद्र देव राय की क्षेत्र में प्रशंसा हो रही है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments