वन विभाग की बड़ी लापरवाही से गयी एक बेज़ुबान की जान
अचानकमार टाइगर रिजर्व में बिजली के तार से बाइसन का शिकार… जंगली सुअर के फंदे में फंस गया बाइसन

बताया जा रहा है कि बिलासपुर के अचानकमार टाइगर रिजर्व एरिया के जंगल में एक बाइसन के शिकार करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार शिकारियों ने जंगल में सुअर मारने के लिए करंट का फंदा लगाया हुआ था। जिसमें बाइसन के फंसने की आशंका जताई जा रही है। अब वन विभाग की टीम शिकारियों की तलाश कर रही है।

आमतौर पर देखा गया है कि होली पर्व पर वन्य प्राणियों के शिकार होने की अधिकतर संभावना रहती है लिहाजा, वन विभाग के अफसरों ने किसी भी अधिकारी कर्मचारियों को होली पर मुख्यालय ना छोड़ने के आदेश दिये थे एवं जंगल में सघन पेट्रोलिंग करने के निर्देश भी दिए थे। विभाग की इस सख्ती के बाद भी अचानकमार टाइगर रिजर्व एरिया के लोरमी क्षेत्र के परसवारा के जंगल में बीट क्रमांक 1535 में शिकारियों के लगाए फंदे में बाइसन फंस गया और करंट लगने से उसकी मौत हो गई। जंगल में बाइसन का शव मिलने के बाद विभाग के अधिकारीयों व टीम ने जांच शुरू कर दी है।
घटना के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग टीम की सर्चिंग में पता चला कि बिजली खंभे से तार खींचा गया था और करंट का फंदा लगाया गया था। माना जा रहा है कि शिकारियों ने जंगली सुअर मारने के लिए यह फंदा लगाया था। फिलहाल, टीम शिकारियों की तलाश कर रही है। हालांकि, अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

वन विभाग की इस सख्ती के बाद भी जिस तरह से लापरवाही बरती गई है। इससे वन विभाग के मैदानी अमले की निष्क्रियता सामने आई है। मामला सामने आने के बाद अब शिकारियों की तलाश के लिए एटीआर के सर्च डॉग की मदद ली जा रही है। इसके बाद भी अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। होली पर्व के दौरान विशेष निगरानी के निर्देश के बाद भी इस तरह की घटना होना और शिकारियों के आने की भनक तक नहीं लगना। टीम की लापरवाही को उजागर कर रहा है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments