वन विभाग की छापामारी कई घरों में जप्त किए "चिरान"लकड़ी।

मामला वन परिक्षेत्र पिथौरा अंतर्गत ग्राम डोडरकसा में आज सुबह वन विभाग ने दबिश देकर विभिन्न प्रजाति की कीमती लकड़ियां ज़ब्त कि। D F O महासमुंद मयंक पांडे के निर्देशन पर 3 टीम गठित कर कई लोंगो के घर से जिनमें 1,सरपंच -महावीर सिदार 2,सचिव- श्याम सुंदर पात्रो 3,वन कर्मी-फायर वाचर-पूरन तांडी 4,कौसिक सिदार 5,राम लाल (गोंड़) 6,छिनव भोई

के घरों में एक साथ छापेमारी की गई। जहां विभिन्न प्रजाति की कीमती लकड़ी एवं लकड़ी काटने के औज़ार पाए गए,जिसकी कार्यवाही जारी है, वन विभाग का फायर वाचर एवं सरपंच के घर सबसे ज्यादा मात्रा में लकड़ी जप्त की गई है ,जिसमे सागवन की भी लकड़ी पाई गई है,फायर वाचर के घर मे प्राप्त सागौन लकड़ी में हैमर लगा हुआ है,पूछने पर फायर वाचर ने बताया मैं उड़ीसा से लाया हूं,किन्तु शंका जताई जा रही है कि यह वन विभाग की अमानती लकड़ी है जिसका खुलासा जांच के बाद ही हो पायेगा।

पूरन तांडी फायर वाचर ने ही छिनव भोई के यहां लकड़ी रख रही थी सभी लकड़ी सागौन जप्त की गई है ।छिनव भोई ने अपने बयान में कहा के पूरन तांडी फ़ायरवाचर मेरे घर आज सुबह-सुबह आया था और उसने कहा कि मेरे यहां आज वन विभाग का छापा पड़ने वाला है मेरे सागौन की लकड़ियों को तुम अपने घर में रख लो ।और पूरन तांडी ने दिन निकलने के पहले मेरे घर मे सागौन की लकड़ी को रख दी।आश्चर्य का विषय है इतनी गुप्त कारवाही की योजना भी कैसे लिक हो जाती है।

यह इसका जीता जागता उदाहरण आज डोडर कसा का वन विभाग की कार्यवाही में उजागर हुआ है Iयहां ये बताना लाज़मी होग कि फायर वाचर की पत्नी मितानी भी है।यह डोडरकसा गांव छत्तीसगढ़ राज्य का सीमापवर्ती गांव है यहां से उड़ीसा आना जाना बेरोक टोक होता है।

यहां से हर किस्म की तस्करी की संभावना हमेशा बनी रहती है।SDOपिथौरा चन्द्रकान्त टिकरिहा ने अपने कथन में छापे मारी कार्य की पुष्टि की है।इस छापामारी कार्यवाही में वन परिक्षेत्र पिथौरा के अतिरिक्त बसना,सरायपाली के अधिकारी कर्मचारी भी सम्मिलित थे।

जिनमें,SDOचन्द्रकान्त टिकरिहा,यू आर बसन्त,मिठ्ठू प्रजापति,बिडगार्ड दीवान,तिग्गा मेडम डिप्टी रेंजर,बीरेंद्र पाठक,जग बाई रत्नाकर फारेस्ट गार्ड,ठाकुर राम पटेल,टिकेश्वर साव, सन्तोष कुमार पैकरा डिप्टी रेंजर,नरेश नाग फारेस्ट गार्ड,तुलेश बुढेक, साहू,त्रिपाठी,ध्रुव, आदि,ने सेवाएं दी। ब्रेकिंग ADN न्यूज बसना,






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments