लालू यादव के करीबियों पर ईडी की रेड, जाने पूरा मामला
लालू यादव के करीबी नेता के घर पड़ी ED की रेड, लालू प्रसाद यादव के करीबी घेरे में

बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है. शुक्रवार की सुबह ईडी (ED) की टीम ने जमीन के बदले नौकरी मामले में बड़ी कार्रवाई शुरू की है. लालू प्रसाद यादव से जुड़े कई रिश्तेदारों सहित लालू यादव के करीबी माने जाने वाले राजद नेता अबु दोजाना के पटना स्थित घर पर छापेमारी की है.
हमे मिली जानकारी के अनुसार ईडी जमीन के बदले नौकरी (Land For Job) मामले को लेकर अबु दोजाना के पटना के फुलवारीशरीफ स्थित हारून नगर में रेड मारने (ED Raids) पहुंची है. फिलहाल ईडी की टीम अबु दोजाना के घर में मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है. वहीं ईडी की टीम अबु दुजाना के एसपी वर्मा रोड स्थित कार्यालय में छापेमारी कर रही है.
दरअसल केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुये जमीन के बदले नौकरी मामले में सर्च ऑपरेशन चला रही है. लालू प्रसाद यादव से जुड़े लोगों सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ भी दिल्ली -NCR के करीब 15 से ज्यादा लोकेशन पर सर्च ऑपरेशन की खबर आ रही है. बता दें, अबु दोजाना आरजेडी (RJD) के पूर्व विधायक हैं. बताया जा रहा है कि लालू यादव के मॉल बनाने का काम इन्होंने ही शुरू किया था.

आपको बताते चले कि, सीबीआई द्वारा भी आज बिहार के कई लोकेशन भी पर सर्च ऑपरेशन चल रहा है. RJD के पूर्व विधायक अबू दोजाना सहित अन्य के खिलाफ़ भी इसी मामले में कार्रवाई की जा रही है. वहीं इससे पहले जमीन के बदले नौकरी मामले में सीबीआई ने लालू यादव, राबड़ी देवी और मीसा भारती से हाल में पूछताछ की है.

आपको बता दें कि, इससे पहले भी ईडी के प्रोविजनल अटैचमैंट आर्डर की फाइनल कॉपी में अबू दोजाना का नाम शामिल किया गया था. अबू दोजाना आरजेडी विधायक के साथ-साथ मेसर्स मैरिडियन कंस्ट्रक्शन (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के मालिक भी रह चुके हैं. यही कंपनी तेजस्वी और राबड़ी देवी की जमीन पर बिहार का भव्य मॉल बना रही थी. पटना के सगुना मोड़ स्थित बन रहे बिहार के सबसे बडा मॉल का काम फिलहाल रुक गया है क्योंकि ईडी ने उस जमीन को कुर्क कर लिया है. अब इस मामले में अबु दोजाना फिर से ईडी के रडार पर आ गए हैं.






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments