google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

लाखों रूपये की ठगी करने वाली नगर पालिका चाम्पा की महिला क्लर्क गिरफ्तार

Mar 21, 2023
1 min read

जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस ने अनुकंपा नियुक्ति दिलाने के नाम पर 2 लाख 80 हजार रुपये की घूस लेने वाली महिला लिपिक को गिरफ्तार किया है।

आपको बताते चलें कि चांपा नगर पालिका में सफाई कर्मचारी के पद पर पदस्थ चंद्रशेखर सोनवानी की एक साल पहले हार्ट अटैक से मौत हो गई थी. जिसकी जानकारी मिलने पर नगर पालिका चांपा में पदस्थ महिला लिपिक रीना चावरिया ने मृतक की पत्नी और बेटे से मुलाकात की। महिला ने मृतक के बेटे को नगर पालिका में बाबू के पद पर अनुकंपा नियुक्ति दिलाने के नाम पर 2 लाख 80 हजार रुपये की मांग की, एवं इस विषय पर उच्च अधिकारियों से चर्चा नहीं करने की बात भी महिला ने सोनवानी परिवार से की। पीड़ित शेरा सोनवानी ने बताया कि उसकी मां ने नौकरी लगने की आस में विधवा पेंशन लोन लिया. राशि मिलने के बाद 2 लाख 80 हजार रुपये लिपिक रीना चावरिया को दिया।

लिपिक ने नौकरी लगने का आश्वासन दिया लेकिन तय समय पर अनुकंपा नियुक्ति नहीं मिली. बहाना बनाते बनाते साल भर निकल गये. दिए हुए रुपये भी वापस नहीं किये. जिससे परेशान होने के बाद पीड़ित शेरा सोनवानी ने महिला लिपिक के खिलाफ रविवार को एफआईआर दर्ज कराई थी. जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी रीना चावरिया को गिरफ्तार किया।

एसडीओपी यदुमणि सिदार ने बताया "शेरा सोनवानी ने एक माह पहले लिखित शिकायत कि थी। मामले की जांच की गई. रविवार को शिकायत पर चांपा पुलिस ने जांच कर महिला लिपिक रीना चावरिया के खिलाफ 420 का मामला दर्ज किया. उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html