रोड़ पर खड़ी ट्रक से भिड़ गई बाइक, 2 की मौत और 1 घायल
हमें मिली जानकारी के अनुसार कवर्धा जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है. नेशनल हाइवे 30 रायपुर-जबलपुर मार्ग के दशरंगपुर के पास भीषण सड़क हादसा हुआ है।
बताया जा रहा है कि तीन युवक बाइक में सवार होकर तेज रफ्तार से बेमेतरा से कवर्धा की ओर आ रहे थी. उसी दौरान तेज रफ़्तार बाइक सड़क पर खड़ी एक ट्रक से भीड़ गयी। टक्कर इतना भयानक था की मौके पर ही 2 युवक की मौत हो गई. वहीं घटना में 1 युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। दोनों मृत युवक कमलेश टंडन और संतोष सोनकर बेमेतरा निवासी हैं। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)





Comments