google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

रायपुर में कांग्रेस चुनाव समितियों की बैठक जारी....

Sep 22, 2023
2 min read









































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

रायपुर राजीव भवन में कांग्रेस चुनाव समितियों की बैठक जारी है. इस बीच उम्मीदारों की घोषणा और कांग्रेस में अंतर्कलह पर नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के बयान पर कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा ने तंज कसा है. सैलजा ने कहा, बीजेपी हमारी चिंता ना करे, अपना घर संभाले, ना उनके पास नेता है ना नीति है और न हीं कैंडिडेट है. उनकी पहली सूची ही देख लीजिए. आगे-आगे देखिए बीजेपी में क्या होने वाला है. आगे कुमारी सैलजा ने महिला आरक्षण को लेकर अपनी बात रखते हुए कहा कि, बात यही है और यही सवाल देश के हर नागरिक के मन में और महिलाओं के मन में है, सभी यह पूछ रहे हैं कि आज इसे लाने की क्या जरूरत पड़ी |


विशेष सत्र बुलाया सत्र के बारे में अनेकों भ्रांतियां फैली. क्या कारण हुआ यह मामला समझ लीजिए कि, बीजेपी के ऊपर जो लेबल लगा है वह लेबल कभी इनके ऊपर से हटेगा नहीं. आगे उन्होंने कहा, जुमलेबाजों की पार्टी है हर चीज में जुमलेबाजी करते हैं. सही बात पर आते नहीं है, जब से उनकी सरकार बनी है जुमलेबाजी से शुरू हुई है. 15 लाख से शुरू हुई और आज फिर यह बिल लेकर आए हैं. इसका औचित्य आज के दिन समझ से परे है. पांच राज्यों का चुनाव के साथ ही लोकसभा चुनाव है. यह कम से कम 2029 में लागू होगा |


हमारे देश की महिलाओं को धोखे में रखा है हम पहले से कहते हैं. कांग्रेस के अलग-अलग कमेटियों की बैठक को लेकर भी कुमारी शैलजा का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा, हमारी कमेटी बनी हुई है. सभी समितियां अपना-अपना काम कर रही हैं. कोर कमेटी को जानकारी देंगे और आने वाले समय में सभी समितियों का काम बढ़ेगा. इसी बात को देखते हुए सभी कमेटियों से बातचीत करेंगे | वहीं पितृ पक्ष के पहले भाजपा की दूसरी सूची जारी होने पर कुमारी सैलजा ने कहा, हमारा शुभ दिन हर दिन को मानते हैं. चुनाव की प्रक्रिया है, जब समय आए तो सही समय में लिस्ट जारी कर दी जाएगी. पहले निकालने की हमारी इच्छा थी, कई कार्यक्रम इस बीच में आए. चर्चा अभी भी चल रही है, समय आने पर घोषणा हो जाएगी |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html