google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

रायगढ़ में 33 करोड़ 43 लाख से अधिक रूपए की सहारा इंडिया ने 3060 निवेशकों से कराया निवेश

Mar 15, 2023
2 min read

सहारा इंडिया धोखाधड़ी मामले के विवेचना अधिकारी थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे बताये कि सहारा इंडिया के स्थानीय शाखा प्रबंधक एवं अन्य आरोपियों के विरुद्ध प्रार्थी विकास निगानिया निवासी कृष्णा विहार कॉलोनी रायगढ़ के आवेदन पर 29 सितंबर को थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 1363/2022 धारा 420 , 120 बी , 34 ताहि, धारा 6,10 छत्तीसगढ़ निक्षेपकों के हितों के संरक्षण अधिनियम, धारा 4,5,6 ईनामी चिट और धन परिचालन स्कीम (पाबंदी) अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है एवं सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा सहारा इंडिया धोखाधड़ी मामले में 6,000 से अधिक पन्नों का चालान माननीय विशेष न्यायाधीश रायगढ़ के न्यायालय में पेश किया गया है ।

पीड़ित विकास निगानिया ने आरोपी ओम प्रकाश शर्मा द्वारा सहारा इंडिया की विश्वसनीयता एवं निवेश प्रोग्राम के संबंध में विज्ञापन दिखाकर 40 लाख रुपए निवेश कराकर कुल 182 बॉन्ड पेपर जारी किया और प्रतिमाह ₹40,000 ब्याज के रूप में देने का अनुबंध किया और उसके मूलधन 40 लाख को कभी भी जरूरत पड़ने पर देने का वादा किया था पर मार्च 2022 तक केवल ₹40,000 ही लौटाया । उसके बाद टालमटोल कर रकम नहीं लौट आया था। मामले की विवेचना के दौरान साक्ष्य संकलन के बाद सहारा इंडिया कबीर चौक के शाखा प्रबंधक ओम प्रकाश शर्मा को 16 जनवरी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा दिया गया है। जांच के क्रम में कोतवाली पुलिस ने खरसिया शाखा प्रबंधक पुष्पेंद्र साहू को 22 फरवरी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा दिया गया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार द्वारा स्वयं मामले की मॉनिटरिंग की जा रही है एवं उन्होंने सीएसपी रायगढ़ अभिनव उपाध्याय के नेतृत्व में थाना प्रभारी शनिप रात्रे, उपनिरीक्षक जीपी बंजारे, सहायक उपनिरीक्षक दिलीप कुमार बेहरा, प्रधान आरक्षक नंद कुमार सारथी के नेतृत्व में जांच टीम का गठन किया गया है। जांच टीम द्वारा जिले में सहारा इंडिया को लेकर कलेक्ट्रेट रायगढ़ एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय सरगुजा से प्राप्त लगभग 3,060 शिकायतें बॉन्ड पेपर व अन्य संबंधित दस्तावेजों का संकलन कर जब्त कर लिया गया है, जिसके अनुसार निवेशकों का 33 करोड़ 45 लाख 16 हजार 84 रूपये का सहारा इंडिया पर निवेश है । गिरफ्तार आरोपियों की समयावधि में चालान पेश किए जाने को लेकर आज कोतवाली पुलिस द्वारा विशेष न्यायाधीश रायगढ़ के न्यायालय में 6,000 से अधिक पन्नों का चालान पेश किया गया है । मामले की जांच में कई अन्य आरोपियों की संलिप्तता के साक्ष्य मिले हैं जिन पर धारा 173(8) CrPC के तहत चालान पेश किया गया है । फरार आरोपियों की पतासाजी, गिरफ्तारी के लिये सीएसपी अभिनव उपाध्याय के नेतृत्व में जांच टीम आरोपियों की पतासाजी की जा रही है

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html