google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

राम मंदिर, काशी के बाद अब मथुरा की बारी - बृजमोहन अग्रवाल

Sep 27, 2023
3 min read








































































पत्रकार अमृतेश्वर की कलम से:-

  • 14 लाख रुपए से निर्मित सामुदायिक भवन जनता को समर्पित

  • गऊ माता कि सेवा के लिए समर्पित यादव समाज

  • यादव समाज की वजह से आज लोगों को मिल रहा दूध

रायपुर। 25 सितंबर 2023। बंधवापारा, पुरानी बस्ती की छत्तीसगढ़ यादव समाज के कार्यक्रम में पहुंचकर 14 लख रुपए की लागत से बनकर तैयार हुए सामुदायिक भवन आज जनता को समर्पित किया।

पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक श्री बृजमोहन अग्रवाल जी ने कहा कि पिछले 40 साल से जुड़े लोगों के लिए 14 लाख रुपए से बनकर तैयार हो चुका है, जो कि आज से आप लोगों को समर्पित कर दिया गया। उन्होंने कहा कि यादव समाज की वजह से ही आज लोगों को दूध की आपूर्ति मिल पा रही है। यादव समाज के प्रत्येक घर में गाय की सेवा होती है। गाय की सेवा से सबसे अधिक पुण्य मिलता है। उन्होंने कहा कि जैसे राम मंदिर बनकर तैयार हो रहा है। वैसे ही मथुरा में जब भगवान श्री कृष्ण का मंदिर बनकर तैयार होगा, तभी हमारे यादव समाज का संघर्ष रंग लाएगा।

विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने बताया कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आने के बाद आमजन के लिए चार धाम की यात्रा सरल एवं सुगम हो चुकी है। भाजपा की सरकार में रायपुर कमल की तरह खिल चुका था लेकिन अब कांग्रेस सरकार में सड़कों पर गड्ढे ही गड्ढे है। सड़क के यह गड्ढे इतने बड़े हैं कि यहां पर धान की बुवाई भी कर सकते हैं। इन्ही गड्ढों की वजह से दो दिन पहले हमारी एक बेटी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। उन्होंने वहां की जनता से आह्वान किया कि छत्तीसगढ़ को कांग्रेस मुक्त कर विकास की ओर आगे बढ़ाना है तो कमाल का बटन दबाना है।

बॉक्स-01

माता अहिल्या देवी ने धनगर समाज को आगे बढ़ाने का काम किया : बृजमोहन अग्रवाल

रिंग रोड के इंदिरा नगर संजय नगर में माता लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा पर मल्यार्पण किया। सभा में मौजूद महिलाओं के साथ भवन का फीता काटकर उद्घाटन किया।

मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री व भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल जी ने कहा कि मां अहिल्याबाई होलकर ने धनगर समाज को आगे बढ़ाने का काम किया। 10 लाख रुपए से भवन निर्माण में अहम योगदान दिया है। इस भवन में महिला को सिलाई सिखाने, कंप्यूटर की पढ़ाई के काम आएगा। ये आपके एक वोट की ताकत है जो अपने भाजपा को दिया था। धनकर समाज की तरक्की में ये भवन मील का पत्थर साबित होगा।

कार्यक्रम में समाज के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रपाल धनगर जी, पुरुषोत्तम, राकेश यादव, अभिषेक तिवारी, ऋषि साहू, महेश पाल, समेत सभी ने माला पहनाकर विधायक ब्रजमोहन अग्रवाल का स्वागत किया।

बॉक्स -02

ठेठावर यादव समाज के भवन के द्वतीय तल का निर्माण का उद्घाटन....

बासिन पारा, सरस्वती चौक पुरानी बस्ती के ठेठावर यादव समाज के भवन के द्वतीय तल का निर्माण का उद्घाटन किया। धोती तालुका भवन निर्माण का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि 5 लाख रुपए से भवन तल का निर्माण का कार्य पूरा होगा। उन्होंने आगे बोलते हुए कहा कि भवन से समाज का विकास होता है, जहां पर शादी विवाह, बच्चों के ठहरने एवं संस्कृति कार्यक्रमों के लिए जगह होती है। ये भावन समाज के गरीब बच्चों, माता बहनों के लिए उपयोगी साबित होगा। रायपुर को सुंदर बनाना है। कार्यक्रम में श्रीकांत यदु जी ने विधायक जी का माल्यर्पण किया।

बॉक्स 3

गाय का बड़ा सेवक है ठेठवार समाज : बृजमोहन अग्रवाल....

बंधवापारा पुरानी बस्ती के यादव ठेठवार समाज के सामुदायिक भवन के दूसरे मंजिल के भवन निर्माण का शुभारम्भ किया।

तीज मिलन समारोह में मौजूद महिलाओं को पर्व की बधाई देते हुए कहा कि ठेठवार समाज गाय माता की सेवा करते है। उन्होंने कहा, ये पर्व महिलाओं को मायके से जोड़ता है। माता पार्वती के आशीर्वाद की कामना करते हुए उनके समाज की उन्नति की कामना की। काशी, अयोध्या की बाद मथुरा में भी भगवान श्री कृष्ण का भव्य मंदिर बनाना है। यहां महानगर इकाई के महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, सचिव आदि मौजूद रहीं।


 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html