रसोइया संघ के धरने से लौटते वक्त हुआ हादसा

दुर्ग संभाग के बालोद में हुए सड़क हादसे में 17 महिलाएं घायल हो गई हैं। आपको बता दें कि बालोद में रसोइया संघ के बैनर तले जिले भर की महिलााओं का पिछले कुछ दिनों से धरना जारी है। ये सभी आंगनबाड़ी और प्राथमिक शालाओं में मध्यान्ह भोजन बनाने का काम करती हैं। इनकी मांग है कि इनका मानदेय और बढ़ाना चाहिए हालांकि बजट में सरकार ने इनका मानदेय बढ़ाकर 1700 रुपए कर दिया है लेकिन यह उनके मांग अनुरूप काफी नहीं है। जानकारी के अनुसार गुरुवार को ये सभी महिलाएं बालोद में रसोइया संघ के धरने में शामिल होने आई थीं।धरने के बाद सभी पिकअप में बैठकर घर लौट रहीं थी। उसी दौरान ग्राम निपानी और पीपर छेड़ी के बीच पिकअप गाड़ी पटल गई और यह हादसा हो गया।

हादसे के बाद आनन-फानन में सभी को अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। इस सड़क हादसे में 17 महिलाएं घायल है 4 महिलाओं को गहरी चोंटे आई है वहीं एक महिला की हालत गंभीर है जिसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। ये सभी घायल महिलाएं जिले के अलग-अलग इलाकों की रहने वाली बताई गई हैं।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments