रईसजादे ने कार व राहगीर को टीपी नगर में नशे में धुत मारी ठोकर, घटनास्थल पर जमकर हुआ बवाल

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
कोरबा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है यहां बीती रात टीपी नगर में कार में सवार एक रईसजादे ने नशे में धुत होकर खतरनाक ढंग से ड्राइविंग करते हुए पहले एक कार को टक्कर मारी फिर एक राहगीर को चपेट में ले लिया। इस हादसे में राहगीर बाल बाल बचा। वही इस घटना के बाद आसपास के लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया, और ठोकर मारने वाले कार चालक को पकड़ कर उसकी पिटाई कर दी। इस घटना की सूचना मिलते ही सीएसईबी पुलिस मौके पर पहुंची और नशे में धुत कार चालक को गिरफ्तार कर लिया। वही पुलिस द्वारा मौके पर जुटी भारी भीड़ को हटवाया गया।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments