google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

मुलाकातियों की मुहर हाथ पर लगाकर जेलकर्मियों को दिया चकमा, पुलिस की टीमें जुटी तलाश में

Mar 5, 2023
2 min read

जिला जेल से फरार बंदी के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है. मुलाकातियों की मुहर हाथ पर लगाकर जेलकर्मियों को चकमा देकर बंदी शनिवार को फरार हो गया था. पुलिस की टीमें बंदी की तलाश में जुटी है.

यह मामला वाराणसी जिला जेल का है, जहाँ मुलाकातियों की मुहर हाथ पर लगाकर जिला जेल से शनिवार को राजू सिंह नाम के बंदी के भागने के मामले में जेलर वीरेंद्र कुमार त्रिवेदी की तहरीर पर लालपुर-पांडेयपुर पुलिस ने आईपीसी की धारा 224 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है. लालपुर पांडेयपुर थाना प्रभारी पंकज कुमार अम्बष्ट ने बताया की बंदी की तलाश में पुलिस की टीमें लगाई गई है. उसके खिलाफ थाने में दुष्कर्म, एनडीपीएस, व पाक्सो एक्ट के अलावा चोरी के चार मुकदमें दर्ज है.


पीड़िता को धमकी दी तो मामला हुआ उजागर

बंदी राजू सिंह के भागने की जानकारी जेल प्रशासन को गणना के बाद भी नहीं लगी. जेल की त्रिस्तरीय सुरक्षा को भेदते हुए बंदी राजू सिंह सीधे पाक्सो एक्ट की पीड़िता के घर पहुंचा और उसे धमकी दी. राजू द्वारा धमकी दिए जाने की सूचना जब पीड़िता ने अर्दली बाजार चौकी पर पुलिसकर्मियों को दी तब जाकर बंदी के फरार होने के मामले का पता चला. लालपुर पांडेयपुर पुलिस ने इसकी जानकारी जेल प्रशासन को दी. जिसके बाद हड़कंप मचा.


भीड़ का उठाया फायदा

शनिवार होने के कारण जिला जेल पर मुलाकातियों की संख्या अधिक थी. बंदियों से उनके जानने वालों व स्वजन की मुलाकात चल रही थी. इस बीच भीड़ का लाभ उठाकर मुलाकातियों की मुहर हाथ पर लगाया और जेलकर्मियों को चकमा देकर राजू सिंह फरार हो गया. वहीं घटना के बाद लापरवाह जेलकर्मी चुप्पी साधे हुए थे. उसके भागने की भनक जेलकर्मियों को नहीं लगी.

बता दे, की आरोपित राजू को दुष्कर्म, मारपीट, धमकी, पाक्सो एक्ट व आइटी एक्ट के आरोपों के तहत नौ फरवरी को सर्किट हाउस के पास से गिरफ्तार किया गया था. कचहरी में पेश के दौरान उस दिन भी उसने भागने का प्रयास किया था लेकिन अधिवक्ताओं ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था.



 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html