*मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बसना निलंबित* 0रेड जोन रायपुर से बसना

*मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बसना निलंबित*
0रेड जोन रायपुर से बसना प्रतिदिन निजी वाहन से आना-जाना
0 स्थानीय लोगों के जीवन से खिलवाड़ 0मुख्यालय में ना रहने से विभागीय कार्य प्रभावित
0आयुक्त (रायपुर संभाग) ने किया निलंबित |
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बसना ""पंकज देव"" की पदस्थापना से आज दिनांक तक वे अपने मुख्यालय बसना में कभी नहीं रहे। पंकज देव ने प्रतिदिन रायपुर बसना प्रवास किया अपने निजी वाहन से।

कोरोना वायरस संक्रमण तथा लॉक डाउन समय में नियमों को ताक पर रखकर मनमाने ढंग से कार्य किया। समाचार पत्र में प्रकाशित समाचार पंकज देव के रायपुर रेड जोन से ग्रीन जोन बसना प्रतिदिन प्रवास पर वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक सेवक दास दीवान की कलेक्टर महासमुंद को सत्यतापूर्ण पूर्ण पुष्टि तथा शिकायत पर निष्पक्ष जांच होने से एक गैर जिम्मेदार अधिकारी के गैर जिम्मेदाराना रवैया का पर्दाफाश उसे निलंबन तक पहुंचा गया तथा कलम की ताकत का आभास दिलाया गया। कलेक्टर महासमुंद को मिली शिकायत के आधार पर 17/04/2020 को कलेक्टर ने कारण बताओ नोटिस जारी किया तत्सम्बन्ध में प्रस्तुत जवाब दिनांक 18/05/2020 में उपरोक्त तथ्य से इंकार किए जाने के फल स्वरूप कलेक्टर महासमुंद के आदेशानुसार अनुविभागीय दंडाधिकारी एवं इंसीडेंट कमांडर सरायपाली द्वारा प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन दिनांक 18/05/2020 को प्रस्तुत किया गया। जिसमें पंकज देव मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बसना द्वारा (कोविड-19 )महामारी संक्रमण में लॉक डाउन के दौरान रेड जोन रायपुर से ग्रीन जोन बसना अपने निजी वाहन से बिना सक्षम अधिकारी के अनुमति के दिनांक 02/05/2020 से 18/05/2020 तक निरंतर
आवागमन करने संबंधी तथ्यो से इंकार करने से शासन को गुमराह करने का प्रयास किया गया। रेड ज़ोन से ग्रीन जोन में की गई यात्रा से स्थानीय व्यक्तियों के जान को खतरे में डालने का प्रयास किया जाने संबंधित की गई स्वेच्छाचरित व कार्य में लापरवाही बरतने तथा मुख्यालय बसना में निवास नहीं करने से जनपद क्षेत्र के विभागीय कार्यों का क्रियान्वयन प्रभावित होने के फलस्वरुप पंकज देव मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बसना जिला महासमुंद के छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण) तथा अपील नियम 1966 को के नियमों के तहत निलंबित किया गया है। पंकज देव को निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय अनुविभागीय अधिकारी (रा.)सरायपाली निर्धारित किया गया है।
विदित हो कि पंकज ने अपने जानकार लोगों को हमेशा कहा था कि उनको किसी मंत्री का वरदहस्त है या यूं कहें उनके सर पर किसी मंत्री का हाथ है ।किंतु चौथे स्तंभ अर्थात कलम ने वह कर दिखाया जिसका सभ्य समाज मे हमेशा अपेक्षा रहती है।
यहां यह बताना भी लाजमी होगा कि इसी तरह बसना के चार और आला अफसर मुख्यालय में नहीं रहते उन पर भी गाज गिरना तय है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments