बिलासपुर पचपेड़ी हत्याकांड के आरोपियों को कुछ ही घंटो में पकड़ा पचपेड़ी पुलिस की टीम ने ..........
पचपेड़ी पुलिस की कार्यवाही से हुआ हत्याकांड का खुलासा

आवेदक धन सिंह नायक दिनांक 09.03.2023 को थाने में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसके भाई दिलीप का शव नट मोहल्ला(पचपेड़ी बिलासपुर) में पड़ा है। प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना पचपेढ़ी में मर्ग कायम कर विवेचना में लिया गया। अपराध की गंभीरता को देखते हुये एवं पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह के मार्ग दर्शन पर अति पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री राहुल देव शर्मा, अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमती गरिमा द्विवेदी, एसीसीयु की टीम एवं थाना प्रभारी व स्टाप की टीम बनाकर घटना स्थल का सूक्ष्मता से निरीक्षण कर संदेही से लगातार पूछताछ की गई एवं ग्रामीणों से अलग-अलग पुछताछ पर पता चला कि भागवत जायसवाल से कुछ माह पूर्व विवाद हुआ था, मृतक होली पर्व में मनीष गुप्ता के किराना दुकान के पास नागाडा बजाकर फाग गा रहें थे।

आरोपी के द्वारा मुतक की हत्या करने के उद्देश्य से आरोपी बदरू के द्वारा मृत दिलीप को अपने साथ घर ले गया, जिसे देखकर अन्य आरोपीगण अपनी मोटर सायकल क्रमांक सीजी-10- ए-4329 में बैठक उनके पीछे-पीछे कुछ दूर तक जाकर छिप गये। कुछ देर तक आरोपी बदरू मृतक दिलीप से बात चीत कर उसे अपने घर जाने के लिए कहा, मृतक के कुछ दूर जाने पर आरोपी बदरू के द्वारा अपने साथियो को इशारा कर बुलाया और अंधेरे का फायदा उठाकर मृतक का मुंह दबाकर रोड़ में पड़े पत्थर से उसके दाये कनपटी और सिर पर वार किया, मृतक अपने बचाओ में हाथ उपर किया तो आरोपी के द्वारा उसके दहिने कलाई पर पत्थर से मारा गया जिससे दिलीप को गंभीर चोट आने व खून बह जाने के कारण घटना स्थल पर ही मौत हो गई। आरोपीगण दिलीप की हत्या कर वहाँ से भाग गये थे।
पचपेड़ी पुलिस के द्वारा वैज्ञानिक तकनीकियों की मदद एवं सुज-बुझ से संदेह के आधार पर आरोपी भागवत जायसवाल, हरिगोपाल, मनीष गुप्ता व बदरू जायसवाल से पुछताछ करने पर उनके द्वारा अपराध कबुल किया गया है,
पचपेड़ी पुलिस द्वारा चारो आरोपी भागवत जायसवाल, हरिगोपाल, मनीष गुप्ता व बदरू जायसवाल को गिफ्तार लिया है एवं घटना में प्रयुक्त होने वाले पत्थर एवं मोटर सायकल क्रमांक सीजी-10- ए-4329 को विधिवत जप्त कर लिया गया है।

आरोपियों को थाना पचपेढी के अपराध क्रमांक 104/2023 धारा 302, 120-बी, 34 भादवि के प्रकरण में न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। उक्त प्रकरण में थाना पचपेढ़ी प्रभारी बृजलाल भारद्वाज, निरी. धर्मेन्द्र वैष्णव, उनि प्रताप सिंह ठाकुर, सउनि सहेत्तर कुर्रे, प्र.आर. बलबीर सिंह, प्र.आर. रामबहोर सिन्हा, प्र.आर. लक्ष्मण सिंह ठाकुर आर. शिवधन बंजारे, आर. सद्दाम पाटले, आर. रघुनाथ रेड्डि, आर. किशन राय आर. देवेन्द्र मरकाम, आर. गोविन्दा जायसवाल, आर. प्रीतम मरावी आर. अरूण लहरे के द्वारा त्वरित कार्यवाही/पतासाजी कर काफी लगन एवं मेहनत से कार्य कर सराहनीय कार्य किया गया।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments