google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

बिलासपुर के खूंटाघाट डैम में तैंरती मिली लापता युवती की लाश.... आत्महत्या या मर्डर, पढ़े पूरी ख़बर,,,

Apr 10, 2023
2 min read

बिलासपुर के खूंटाघाट डैम में सुबह एक छात्रा की लाश तैरते मिली है। जिसके बाद आसपास मौजूद लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। बताया जा रहा है कि युवती 3 दिनों से लापता थी और घरवाले भी युवती की तलाश कर रहे थे। मगर कुछ पता नहीं चला। मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है।

बताया जा रहा है कि जांजगीर चाम्पा जिले के अकलतरा निवासी प्रीति भारद्वाज(23) जो वर्तमान में बिलासपुर के डीपी कॉलेज में MSC की छात्रा थी इस दौरान वो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी और कोचिंग भी जाती थी।

बताया जा रहा है कि युवती पिछले कई दिनों से परेशान चल रही थी। 6 अप्रैल की शाम प्रीति ने अपने घरवालों को मैसेज भी भेजा। हालांकि उसके क्या मैसेज किया था। ये अभी पता नहीं चल सका है।

परिजनों ने कई बार उसके नंबर पर फोन किया पर फोन बंद आता रहा। युवती 6 अप्रैल की सुबह से लापता थी। इस पर परिजनों ने कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया था।

लापता युवती को खोजने के लिए पुलिस ने उसके मोबाइल को ट्रेस किया। जिसमें उसकी लोकेशन रतनपुर में मिला। पुलिस टीम ने वहां जांकर खोजबीन की तो उन्हें युवती के बारे में कुछ पता नहीं चला। उसके बाद रविवार कि सुबह 9 बजे के करीब डैम के आसपास मौजूद लोगों ने युवती की लाश डैम में तैरती हुई देखी। फिर पुलिस को सूचना दी गई थी।

युवती के मौत की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा कि वो बिलासपुर से रतनपुर आई कैसे। उसने आत्महत्या की या किसी ने हत्या की है। फिलहाल रतनपुर पुलिस जांच में जुट गई है और पूछताछ जारी है।


 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html