google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

बाइक सवार युवक और युवती को ट्रक ने कुचला, फरार हुआ आरोपी ड्राईवर ,

Mar 21, 2023
2 min read

सरगुजा जिले में सोमवार शाम हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, वहीं 2 बहनें गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसा अंबिकापुर-रामानुजगंज मार्ग पर शहर से लगे शंकरघाट के पास हुआ। यहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, सूरजपुर जिले के कल्याणपुर का रहने वाला युवक सुनील (18 वर्ष) अंबिकापुर के सुभाष नगर में किराए का मकान लेकर रहता था। वो यहां से अपनी कॉलेज की पढ़ाई पूरी कर रहा था। सोमवार शाम वो अपनी दो दोस्तों के साथ बाइक पर घूमने के लिए निकला था। सुनील अपनी दोनों दोस्तों सरोजिनी पैंकरा और मेनका पैंकरा के साथ गोधनपुर क्षेत्र से निकलकर बांसबाड़ी होते हुए शंकरघाट की ओर जा रहा था। तीनों अंबिकापुर-रामानुजगंज नेशनल हाईवे- 343 पर पहुंचे ही थे कि तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। जोरदार टक्कर के बाद बाइक सवार युवक और दोनों युवतियां सड़क पर जा गिरीं। इस दौरान युवक ट्रक के पहिए के नीचे आ जाने के कारण युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों युवतियां गंभीर रूप से घायल हैं। दोनों बहनों का पैर टूट गया है।

दोनों युवतियां सरोजिनी पैंकरा (19 वर्ष) और मेनका पैंकरा (20 वर्ष) सगी बहने कुसमी की रहने वाली हैं। लोगों ने सड़क हादसे की सूचना सिटी कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल दोनों बहनों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं पुलिस ने मृत युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। सिटी कोतवाली थाना पुलिस जांच में जुट गई है। ट्रक रायपुर से बिहार जा रहा था पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़ मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html