बांगो थाना ASI हत्याकांड का खुलासा, पुरानी रंजिश को लेकर की थी हत्या
बांगो थाना परिसर में पुलिस बैरक में घुसकर एएसआई की हत्या के सनसनीखेज मामले को पुलिस ने सुलझा लिया हैं। होली के ठीक दूसरे दिन हुए इस अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाकर पुलिस ने गांव के ही एक ग्रामीण को अरेस्ट किया हैं। बताया जा रहा हैं कि आरोपी को पहले एएसआई ने शराब के प्रकरण में गिरफ्तार कर जेल भेजा था,तभी से वह एएसआई से रंजीश रखे हुए थे। वही होली के दिन आरोपी के घर के बाहर से डीजे जब्त करने के बाद आरोपी का गुस्सा फूट पड़ा और उसने गुस्से में एएसआई की हत्या कर दी।

गौरतलब हैं कि कोरबा जिला के बांगो थाना क्षेत्र में 9 मार्च को थाना परिसर में बने पुलिस आवासीय कालोनी में एएसआई नरेन्द्र सिंह परिहार की लहूलुहान हालत में घर के कमरे में लाश मिली थी। इस अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने के लिए एसपी यू.उदय किरण ने पुलिस टीम गठित कर मामले की बारीकी से जांच करने के निर्देश एवं हत्यारे को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया था। एएसआई के अंधे कत्ल के इस मामले में अज्ञात आरोपी की पतासाजी के लिए सयुंक्त सायबर टीम मामले की बारीकी से जांच कर रही थी। वही साइबर टीम द्वारा घटना का समय रात 12 बजे से सुबह 6:30 बजे के बीच का होने से उस समय के तकनीकी विश्लेषण किये जा रहे थे,जिसमें विश्लेषण के आधार पर संदेही करण गिरी को आईडेंटिफाई किया गया। वही अंधे कत्ल के इस मामले में संदेही करण गिरी को हिरासत में लेकर जब पुलिस ने पूछताछ शुरू किया गया,तो पहले तो आरोपी ने घटना करने से इंकार कर दिया। वही इसके बाद सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी करण गिरी टूट गया।

एएसआई नरेन्द्र सिंह परिहार हत्याकांड का आरोपी करण गिरी
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि एएसाई नरेन्द्र सिंह परिहार ने दिसम्बर महीने में उसे शराब के प्रकरण में जेल भेज दिया था,इस मामले में करीब 15-20 दिन जेल में रहने के बाद आरोपी करण गिरी जेल से बाहर निकला था। इसके बाद 8 मार्च को होली के दिन मोहल्ला में डीजे बजाकर होली त्योहार मनाया जा रहा था। तभी थाना से एएसआई नरेन्द्र सिंह परिहार ने मौके पर पहुंचकर रात 9:30 बजे डीजे बंद कराकर डीजे को जब्ती बनाकर थाना ले जाया गया। इसके बाद दूसरे दिन दिनांक 9 मार्च को रात 9:30 बजे तक पुलिस कर्मी डीजे बजाकर होली मना रहे थे। ये घटना आरोपी को बर्दाश्त नही हुआ और उसने देर रात एएसआई के घर पर हत्या के मंशा से पहुंच गया। वही आरोपी ने कमरा का दरवाजा खटखटाया,जैसे ही एएसआई परिहार ने दरवाजा खोला आरोपी ने उस पर टांगी से ताबड़तोड़ हमला कर मौके से भाग गया। इस हत्याकांड के बाद आरोपी गांव के नदी के पास झाड़ी में टंगिया को छिपा दिया था। जिसे आरोपी के निशानदेही पर जप्त किया गया।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments