google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

बसना पुलिस द्वारा अवैध महुआ शराब बनाते एक आरोपी गिरफ्तार.....

Apr 6, 2023
2 min read

श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महासमुन्द श्री धर्मेन्द्र सिंह द्वारा समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को अवैध शराब बिक्री करने वालों के खिलाफ कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था जिसके परिपालन में अति0 पुलिस अधीक्षक श्री आकाश राव एवं अनु0 अधिकारी (पु) सरायपाली श्री अभिषेक केशरी के निर्देशन में दिनांक 05/04/2023 को अवैध शराब रेड कार्यवाही हेतु बसना पुलिस की टीम देहात रवाना हुई थी, भ्रमण के दौरान मुखबीर के जरिये से सुचना प्राप्त हुआ कि ग्राम बेल्डीहपठार बांध के निचे नाला के किनारे कुछ व्यक्ति अवैध रूप से शराब बिक्री हेतु देशी महुआ शराब बना रहे है।

सुचना के आधार पर ग्राम बेल्डीहपठार बांध के निचे नाला किनारे घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया पुलिस को देखकर एक व्यक्ति मौके से फरार हो गया तथा एक व्यक्ति पकडा गया जिसका नाम पता पुछने पर अपना नाम डहरू मिरी पिता मधुदास मिरी उम्र 57 साल साकिन बेल्डीहपठार, थाना बसना, जिला महासमुंद निवासी बताया तथा भागने वाले व्यक्ति का नाम पुछने पर चैतलाल खुंटे निवासी बेल्डीहपठार बताया। जिसके नाला किनारे स्थित झोपडी की तलाशी लेने पर झोपडी के अंदर तीन अलग अलग जगह चुल्हा जलाकर शराब बनाया जा रहा था, उक्त व्यक्ति के कब्जे से 1. 05 नग 50, 50 लीटर वाली निले रंग के प्लास्टिक ड्रम में भरी हुई देशी महुआ शराब 50, 50 लीटर कुल 250 लीटर,

2. दो सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी में भरी 48 नग सफेद रंग के प्लास्टिक झिल्ली में 05, 05 लीटर कुल 250 लीटर

3. एक 20 लीटर वाली सफेद प्लास्टिक जरकीन में 20 लीटर जुमला 510 लीटर देशी महुआ शराब किमती 102000 रूपये

4. एक नग पैशन प्रो मो0सा0 क्रं0 CG06GS9507 किमती 50,000 रूपये 5. 06 नग शराब बनाने का बर्तन किमती 5000 रूपये

जुमला किमती 1,57,000 रूपये को जप्त कर आरोपीयों का कृत्य अपराध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट सबूत पाये जाने से आरोपी डहरू मिरी को दिनांक 05.4.2023 को गिरफ्तार किया गया अपराध क्रमांक 190/2023 धारा 34(2) आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया ।

संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी बसना निरीक्षक कुमारी चन्द्राकर, सउनि दरबारी राम तारम, म0प्र0आर0 चंचल बंसवार, आरक्षक हरिश साहू, नरेश बरिहा, विरेन्द्र साहू, आशीष नाग, नरेन्द्र प्रधान, उमेश साहू, जयप्रकाश कंवर, म0आर0 प्रेमलता नाग समस्त थाना स्टाफ का योगदान रहा ।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html