google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

बसना पुलिस - दो आरोपी को अवैध गांजा परिवहन करते किया गिरफ्तार।

Mar 28, 2023
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :- छत्तीसगढ राज्य के सीमावर्ती राज्य ओडिशा से लगातार अवैध मादक पदार्थ गांजा का परिवहन महासमुंद के रास्ते किये जाने की सूचना पर श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महासमुन्द श्री धर्मेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में अति0 पुलिस अधीक्षक आकाश राव एवं अनु0अधिकारी (पु) सरायपाली श्री अभिषेक केशरी के निर्देशन में समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को नशीली पदार्थ, अवैध शराब तथा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले लोगो के खिलाफ कार्यवाही तथा सघन चेकिंग अभियान करने हेतु निर्देशित किया गया था ।

can't download

जिसके परिपालन में थाना बसना में लगातार कार्यवाही की जा रही है कि दिनांक 27/03/2023 को हमराह स्टाफ में शासकीय वाहन के पेट्रोलिंग एवं संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिेंग हेतु बसना टाउन जगदीशपुर रोड बसना की ओर रवाना हुये थे जगदीशपुर रोड ओव्हरब्रीज के पास बसना में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे तभी बसना सिटी की ओर से एक महिन्द्रा स्कार्पियो, वाहन क्रं0 CG 05 H 1111 आते दिखा जिसमें दो व्यक्ति सवार थे जिन्हें रोककर पुछताछ करने पर गोलमोल जवाब देने लगे एवं उनका हरकत संदिग्ध लगने से संदेह होने पर घेराबंदी कर पकडकर नाम पता पुछने पर वाहन चालक ने अपना नाम 1. परमेश्वर बरेठ पिता पतिराम बरेठ उम्र 25 साल साकिन अफरीद थाना सारागांव जिला जांजगीर चांपा, तथा पिछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम 2. दिलीप कुमार राठौर पिता नारायण प्रसाद उम्र 32 साल साकिन अफरीद थाना सारागांव जिला जांजगीर छ0ग0 होना बताये जिनके गाडी अंदर से गांजा जैसी गंध आ रही थी जिसके संबंध में पुछताछ करने पर गाडी अंदर गांजा होना बताये जिनके कब्जे से

01. दो सफेद प्लास्टिक बोरी में भरी हुई मादक पदार्थ गांजा 25 किलो 100 ग्राम, 25 किलो 100 ग्राम, जुमला 50 किलो 200 ग्राम बोरी सहित कीमति 10,00,000 रूपये

02. महिन्द्रा कंपनी का वाहन स्कार्पियो क्रं0 CG 05 H 1111 कीमती 5,00,000 रूपये

03. दो नग टच स्क्रीन मोबाईल कीमती 10,000 रूपये को जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जुमला किमती 15,10,000 रूपये

अपराध क्रमांक 168/23 धारा 20(ख) एन0डी0पी0एस0 एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया । संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी बसना निरीक्षक कुमारी चन्द्राकर, उप निरीक्षक जितेन्द्र कुमार विजयवार, सउनि दुलार सिंह यादव प्र0आर0 ललित पटेल, प्र0आर0 माधोराम यादव, आर0 नरेश बरिहा, हरिश साहू, सूरज निराला, विरेन्द्र साहू समस्त थाना स्टाफ  का योगदान रहा 




 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html