बसना थाना की बड़ी कार्यवाही । आज दिनांक 13/05/2020 को थाना बसना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हबेकांटा में

बसना थाना की बड़ी कार्यवाही । आज दिनांक 13/05/2020 को थाना बसना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हबेकांटा में आरोपी पुरंदर पटेल, उर्फ छोटू ,उर्फ शिवप्रसाद पटेल उम्र 24 वर्ष साकीन बरपेलाडी थाना बसना जिला महासमुंद (छत्तीसगढ़) के गोदाम में शासन प्रशासन द्वारा प्रतिबंधित पान मसाला गुटखा व तंबाकू का भारी मात्रा में स्टाके कर रखा था। जिसमें के0पी0 ग्रुप राजश्री पान मसाला पाउच भरा हुआ कुल 110 सफेद नीले रंग की प्लास्टिक की बोरी में 3,30,000 नग पाउच राजश्री पान मसाला भरा हुआ तथा के0पी0 ग्रुप ब्लैक लेबल प्रीमियम चेविंग तंबाकू भरा हुआ, 100 नग सफेद छोटी बोरी में 3,01,350 नग पाउच तंबाकू कीमत ₹49,50,000 तीन सफेद मटमैले प्लास्टिक बोरी में रखें, तीर्थराज तंबाकू कुल 2400(चौबीस सौ)पाउच कीमत ₹24000 जुमला कीमत 49,74000 हजार रू.को आरोपी के कब्जे से जप्त कर अपराध की धारा 188, 269, 270,भा0द0वि0का अपराध करना पाए जाने से अपराधी के विरुद्ध अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है।

यहां यह बताना लाजिमी होगा कि कुछ वर्षों पहले ग्राम बरबसपुर के पास हाईवे में एक्सीडेंट ट्रक से कीमती सिगरेट लाखों रुपये की कीमत के पार करने में भी इनका नाम प्रकाश में आया था ,किंतु साक्ष्य के अभाव में बड़े ही शातिराना ढंग से लाखों के सिगरेट हजम करने में कामयाब हो गए थे, किंतु चोर कितना भी शातिर हो पुलिस से नहीं बच सकता, जिसका प्रमाण आज बसना पुलिस ने दे दिया है। यह सर्व विदित है कि पुलिस अधीक्षक महासमुंद प्रफुल्ल कुमार ठाकुर की पदस्थापना के बाद से लगातार आपराधिक गतिविधियों पर लगाम कस सा गया है।

पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेंभुरकर तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी विकास पाटले के कुशल मार्गदर्शन में निरीक्षक वीणा यादव (थाना प्रभारी बसना) के नेतृत्व में लॉक डाउन शहर/ देहात र वा ना होने के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर की गई कार्यवाही। विदित हो कि 2 दिन पहले आरोपी के चचेरे भाई श्यामसुंदर पटेल से भी बसना पुलिस ने लगभग ₹50,000रु. का गुटका जप्त किया था।

उक्त प्रकरण में थाना बसना के निरीक्षक वीणा यादव, उप निरीक्षक लक्ष्मी नारायण साव, उप निरीक्षक सिकंदर भोई ,उपनिरीक्षक दरबारी राम तारम, प्रमुख आरक्षक राजेश सीखरवार ,आरक्षक महेंद्र यादव, आरक्षक अनिल खांडे, भूपेंद्र साहू, लखेश्वर चौधरी, कौशल ध्रुव, दशरथ भाई ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ।"""पुलिस अधीक्षक का बयान""" बसना थाना अंतर्गत ग्राम हबेकाटा (भंवरपुर रोड) के एक गोदाम से यह माल बरामद हुआ। प्रदेश की सबसे बड़ी कार्यवाही है। बसना पुलिस ने सक्रियता से कार्रवाई की है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments