google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

बसना के नवजवानों ने किया काबिलेतारीफ काम।

May 18, 2020
2 min read

नव युवकों एवं समाज सेवीयों ने दूर बाहर से आ रहे मजदूरों के लिए नाश्ते और खाने पीने का बखूबी इंतेज़ाम कराया।बड़े ही अपने पन से उन मजदूरों की सेवा की।

*ऐसे भी राहगीर मजदूर थे इस तपती धूप में नंगे पांव सफर कर रहे थे,उन महिलाओं,बच्चो,एवं पुरुषों के पांव में पड़े छलो के लिए चप्पल जूतों का इंतज़ाम किया,नम आंखों से इन सबको मजबूर मज़दूरों ने ढेरों दुआए दी,निश्चित ही ये दुआए ईश्वर के श्री चरणों मे जाकर उन सब सेवको के सेवा भाव का आशीर्वाद होंगे।

*बसना :* कोरोना संक्रमण के बीच लॉक डाउन के कारण अन्य राज्यों से छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती जिलों में प्रवेश करने वाले प्रवासी मजदूरों, यात्री जो भीषण गर्मी में छत्तीसगढ़ आ रहें है वे नंगे पांव ही सफर कर रहे थे उनके लिए बसना के नवयुवक समाज सेवकों ने उनको चप्पल जूते का इंतेज़ाम कराया। बसना के सभी धर्म, समुदाय के लोगों द्वारा आपसी प्रेम, भाईचारा, सद्भावना योजना के तहत और बसना वासियो के मार्गदर्शन में जिले के सीमावर्ती चेक पोस्ट के चालीस किमी पहले बसना के आगे सुनसान सड़को में प्रवासी मजदूरों को भोजन, पानी व जरूरतमंद श्रमिकों को जूते चप्पल पहना कर उनकी मन्ज़िल पर रवाना किये, साथ ही प्रशासन के सहयोग से श्रमिकों को उनके जिले के बार्डर तक पहुंचाने के लिए वाहनों की व्यवस्था भी कराई जा रही है।

कोरोना वायरस के संकट की घड़ी में संक्रमण को रोकने महासमुंद जिले के सरहद एवं चौक-चौराहों में पुलिस बल मुस्तैद है। बसना बायपास में समाज सेवी नवयुवकों के नेतृत्व में महासमूंद जिले के बसना में उड़ीसा राज्य सरहद से लगे विभिन्न सड़क मार्ग में स्टाल लगाकर 15 मई से चौबीसों घंटा तन मन धन से अपने कर्तव्य निभा रहे है। इनकी टीम कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए प्राप्त समस्त निर्देशों का पालन करते हुए मानवीय संवेदना को ध्यान में रखकर धैर्यतापूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर बसना सराईपाली बायपास नेशनल हाईवे क्रमांक 53 पर दूसरे प्रदेशों से आने वाले झारखंड, उत्तरप्रदेश कलकत्ता पश्चिम बंगाल,उड़ीसा एवं बिहार के प्रवासी मजदूर काफी संख्या में प्रतिदिन गुजरते है उनके लिए भी भोजन, पानी, बच्चों के लिए दूध की पूरी व्यवस्था है।नंगे पांव चल रहे लोगों का भी खयाल रखा जा रहा है,सब के नाप के चप्पल जूतों का इंतेज़ाम बखूबी किया गया है।

साथ ही बसना की पुलिस भी सोशल एवं फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करने की समझाईश दे रही हैएवं उन्हें मास्क पहनने तथा कोरोना वायरस से बचने के लिए जागरूक कर रही है,उन्हें डरने के बजाए लड़ने को प्रेरित कर रही है।हर स्टाल पर मास्क का वितरण भी किया जा रहा है।

बसना नगर एवं क्षेत्र में इन सब के सेवा भाव की भूरी भूरी प्रशंशा हो रही है।

बसना के राहत शिविर में जरूरतमन्दों की दिन रात सेवा हो रही है।सभी नागरिको एवं बन्धुओ से अपील है कि इस नेक काम ,पूण्य कार्य मे जो भी सहभागी होना चाहते हैं,इस रिलीफ केम्प बसना से जुड़ना चाहते है।तो दिए गए मोबाईल नम्बर पर काल करें

7746053039,7000406637,9893323348,8602361000,

आप के एक ईंट के सहयोग से हम नवयुवक ईमारत खड़ी करने का हौसला रखते है।पुनःसहयोग की अपेक्षा रखते हुए,बसना के सेवारत समाजसेवी नवयुवक।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html