बसना का एकमात्र निस्तारि तालाब(जूना तालाब)का पानी दूषित,
Updated: May 4, 2020

बसना का एकमात्र निस्तारि तालाब(जूना तालाब)का पानी दूषित, 0इस तालाब के आसपास के मोहल्ले वालों का जीना दूभर 0रात में हवा चलते ही सांस लेना मुश्किल ।खास कर उनका जो अपने मकान के ऊपर तल पर रहते है। 0इस तालाब में बहुतों ने नहाना किया बंद ।

0क्योंकि नहाने पर होती है खुजली। -----००बसना का एकमात्र निस्तारी तालाब जूना तालाब जो कई मायनों में अपने आपने मतलब रखता है। मसलन,, रीति रिवाज के अनुसार नहावन,तीज नहावन, पूजन, हवन मूर्ति विसर्जन, ताजिया विसर्जन एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठान के लिए एकमात्र यह जूना तालाब ही रहा है। पूर्व में इस तालाब का गहरीकरण एवं समतलीकरण भी हुआ है। इस तालाब के सौन्दर्यीकरण की बात हमेशा से चलती रही है । इस तालाब के अंदर नगर पंचायत के द्वारा बोर भी किया गया है, जिसका कहीं कोई अता पता नहीं है।इस तालाब के मेड़ पर मंदिर भी है। बावजूद इसके तालाब की देखरेख व साफ सफाई शून्य है। आखिर क्यों? प्रश्न ये है कि इस तालाब में आखिर पानी आता कहां से है,पानी भारता कहां से हैं। तो हम आपको बताते चलें कि पुरानी बस्ती का पूरा गंदा पानी इस तालाब में आता है। निस्तारी तालाब में पुरानी बस्ती का गंदा पानी आश्चर्य का विषय है। कोरोना वायरस के कारण घर में रहना अनिवार्य कर दिया गया है और इस तालाब का दूषित पानी जिसका दुर्गंध घर के बाहर रहने पर मजबूर करता है। कोरोना वायरस का डर, और दूषित वायु और दूषित जल से संक्रमण का भय भी सर पर मंडरा रहा है। मोहल्ला पारा वाले जाएं तो जाएं कहां ।नगर पंचायत बसना अगर समस्या का अविलंब निवारण नहीं करती है तो पूरा मोहल्ला संक्रमित होने का भय है। अनीस लाला दानी ब्रेकिंग ADN न्यूज़ बसना






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments