google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

प्राथमिक शाला केंवटापाली (बसना) डिजिटलाइज्ड हुआ प्रधानाचार्य एवं सरपंच की सोंच ने, कामयाबी पाई

Mar 13, 2023
2 min read

Updated: Mar 14, 2023

नए युग के युवा सरपंच की नई सोंच का परिणाम

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ : सरपंच एवं प्राथमिक शाला केंवटापाली में पदस्थ शिक्षकों के आपसी सहयोग से आज 13-03-2023 को डिजिटल शाला का शुभारम्भ किया गया

ग्राम पंचायत केंवटापाली के युवा सरपंच विरेन्द्र चौहान के द्वारा शिक्षा में विशेष रूचि जगाने हेतु एक अनोखी पहल कर प्राथमिक शाला को प्रोजेक्टर प्रदान किया गया


ग्राम सरपंच विरेंद्र चौहान ने कहा की बच्चे डिजिटल उपकरणों से जिस प्रकार से सिख रहे है, अगर शिक्षा के क्षेत्र में भी डिजिटल प्रणाली शुरू कर दी जाए तो बच्चो में शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ेगी, बच्चों को अच्छी से अच्छी शिक्षा मिलेगी, आप सभी के आशीर्वाद से डिजिटल शिक्षा के माध्यम से ग्रामीण अंचल में शिक्षा के स्तर को एक कदम आगे लाने का एक छोटा सा प्रयास किया गया है |


नोडल प्राचार्य बी आर तांडी ने कहा कि ग्राम सरपंच एवं प्राथमिक शाला केंवटापाली में पदस्थ शिक्षकों के द्वारा शिक्षा की नींव मजबूत करने हेतु बहुत ही अच्छी पहल की गई है, आगे उन्होंने कहा डिजिटल शिक्षा के माध्यम से बच्चो में मानसिकता का विकास होगा और अच्छी शिक्षा से बच्चो सामाजिक और मानसिक विकास होगा जिससे बच्चे जल्दी और ज्यादा सीखेंगे |


प्राथमिक शाला केंवटापाली में पदस्थ हेड मास्टर कुशल कुमार गजेन्द्र ने कहा कि शिक्षा की जड़ गाँव के प्राइमरी स्कूलों से निकलती है और आगे निरंतर बढ़ते हुए एक विशाल वृक्ष का आकार लेकर समाज को सही शिक्षा और उचित मार्गदर्शन देती है, अगर किसी वृक्ष के जड़ को सींचा जाए तो तने, टहनी के साथ साथ पत्ते भी मजबूत होंगे | उन्होंने आगे कहा – प्राथमिक शाला केवटापाली को डिजिटल शाला बनाने में विशेष सहयोग हेतु मै ग्राम पंचायत केवटापाली, प्राथमिक शाला समिति, मेरे सभी प्रेरणास्त्रोत गुरुजनों एवं शिक्षक साथियों का सदैव आभारी रहूँगा|


बरोली संकुल के संकुल समन्वयक प्रफुल्ल साव ने ग्राम पंचायत केवटापाली के सरपंच एवं पंचो का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ये बरोली संकुल का चौथा स्मार्ट स्कूल है, संकुल केंद्र के समस्त शिक्षको द्वारा भविष्य में बरोली संकुल के सभी स्कूलों को स्मार्ट स्कूल बनाने का प्रयास किया जा रहा है |


प्राथमिक शाला आमाभौना के हेडमास्टर राजेश साव ने बरोली संकुल में डिजिटल शाला की नींव रखी | राजेश साव को संकुल में डिजिटल शाला का प्रेरणा स्त्रोत भी माना जाता है, उनके द्वारा प्रा.शा. केवटापाली के शिक्षको को स्मार्ट शाला के लिए मार्गदर्शन देते हुए सभी को शुभकामना सन्देश दिया |

अंत में शा.प्रा.शा. केवटापाली के भूतपूर्व हेडमास्टर वृशिकेशन पटेल को विदाई दी गई जिसपर शा.प्रा.शा. आमाभौना के हेडमास्टर राजेश साव के द्वारा मधुर स्वर में विदाई गीत (कभी अलवीदा ना कहना) की प्रस्तुति दी |


इस कार्यक्रम के दौरान ग्राम सरपंच विरेंद्र चौहान, शाला समिति के अध्यक्ष हेमलाल साव, सदस्य – सागर चौहान, मनोज साव, जानकी प्रसाद, जिलानी पटेल एवं शिक्षक कुशल कुमार गजेन्द्र (हेडमास्टर), राजेश साव(), के पी सोनी, भरतलाल तांडी ()वृशिकेशन पटेल () प्रफुल्ल साव(), एवं ग्राम वासी उपस्थित रहे




समाचार एवं विज्ञापनों के संपर्क करें


आरिज़ इसहाक़ दानी +91 99774 42080

खीरसागर चौहान +91 88155 47640

+91 92853 73640

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html