प्रदेश पंचायत सचिव संघ ब्लाक बसना जिला महासमुंद का अनिश्चित कालीन हड़ताल जारी.......
प्रदेश सचिव संघ ब्लाक बसना के ब्लाक अध्यक्ष नरेश पटेल के साथ ब्लाक के 102 सचिव अनिश्चित कालीन हड़ताल पर बैठे हुए है
ब्रेकिंग ADN न्यूज़ - प्रदेश अध्यक्ष - तुलसी साहू एवं जिलाध्यक्ष - सुनील साहू के आदेशानुसार ग्राम पंचायतों में कार्यरत सचिवों के शासकीयकरण के मांग को लेकर अनिश्चित कालीन हड़ताल जारी है
ग्राम पंचायत ही है जो गाँव के विकास के लिए सरकार की योजनाओ को लागु करने के साथ ही गाँव में मुलभुत ढांचे के निर्माण के लिए सचिव ही प्रस्ताव बनाते है उनके इन प्रस्तावों को राज्य सरकार द्वारा मंजूरी प्रदान की जाती है|
सचिव बहुत ही जिम्मेदार पद है, इसलिए सचिवों की गतिविधियों पर सभी की नजर रहती है, पर इसकी वजह से इनको कई बार आरोपों का दंश भी झेलना पड़ता है, कई बार पंचायत सचिव की मनमानी, सरकारी राशियों के दुरूपयोग जैसे विभिन्न आरोप लगाते है, इनकी शिकायत पंच, सरपंच ही नहीं बल्कि ग्रामीण भी करते है |
सचिवों का कहना है कि वे ग्रामीण स्तरों में सभी योजनाओं का क्रियान्वयन करते है भागीदारी लेते है, कोरोना काल के दौरान लॉकडाउन में भी हम सब ड्यूटी पर रहे, प्रवासी मजदूरों को क्वारंटाइन किया गया, कोरोना जाँच किया गया, इस दौरान हमारे कई सचिव साथी की कोरोना से अकाल मृत्यु भी हुई है, हमारी सरकार से बस यही मांग है कि सचिवों को शासकीयकरण किया जाए |
इसी पर चित्रानंद साहू ने कहा कि – हम संघ के आदर्शो का पालन करते हुए सचिवों के शासकीयकरण की मांग पर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर है |
कैलाश साव ने कहा – हम रेगुलर कर्मचारी है फिर भी विगत कई वर्षो से शासकीयकरण नहीं हुआ है, हम स्थानीय के साथ साथ जमीनी स्तर पे कार्य करने वाले लोग है, हमारे द्वारा सभी विभागों का कार्य देखा जाता है, हमारा फ़ील्ड वर्क ज्यादा है और वेतन कम इन सभी मामलो में हम अलग अलग समस्याओं से जूझते रहते है|
हरिशचन्द्र मानिकपुरी का कहना है कि पिछले हड़ताल में भी सभी मांगो को दिसम्बर 2021 में पूरा करने का आश्वाशन दिया गया था जो की आज तक पूरा नहीं किया गया है, हम सभी ने बजट सत्र का भी इन्तजार किया, बजट सत्र में भी मांग पूरी न होने पर 6 मार्च 2023 से गोठान योजना के तहत गोबर खरीदी बंद कर, 16 मार्च 2023 से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर डटे हुए है |
इस हड़ताल में कमलसिंह सिदार, नारायण बरिहा, रथलाल यादव, महेश ओगरे, झनेंद्र साहू, डालेश्वर, यशोदा चौधरी, रेखा प्रधान, कल्पना भोई, रेणुका साव, अम्बिका साहू एवं ब्लाक के सभी सचिव उपस्थित रहे |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)







Comments