google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

पुरन्दर मिश्रा के साथ कार्यकर्ताओं ने सुनी ’मन की बात’....

Nov 26, 2023
1 min read





































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के दोनों चरणों के समापन के पश्चात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ’मन की बात’ आज देशभर में सुना गया। रायपुर उत्तर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी पुरन्दर मिश्रा ने रविवार को अपने कार्यालय में उत्तर विधानसभा क्षेत्र के चुनाव संचालक लोकेश कावड़िया के साथ बैठकर ’मन की बात’ सुनी।

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के दैरान ही देश में विजयादशमी और दीपावली का पर्व भी पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज अपने मन की बात में सभी तीज त्योहारों का उल्लेख करते हुए सोमवार को मनाए जाने वाले गुरु पर्व, जिसे प्रकाश पर्व के नाम से मनाया जाता है की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

प्रधानमंत्री के मन की बात को लेकर पुरन्दर मिश्रा ने कहा कि भारत अनेकता में एकता का एक ऐसा मिसाल है, जिसका गुणगान पूरा विश्व हमेशा से करता आ रहा है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जब से देश की बागडोर संभाली है, भारत विश्वगुरु के तौर पर कीर्तिमान स्थापित करने की ओर तेजी से अग्रसर है। मिश्रा की बातों का समर्थन करते हुए कावड़िया ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश को विश्वपटल पर सूर्य की भांति स्थापित करने का काम किया है।

रविवार को मन की बात सुनने पुरन्दर मिश्रा के साथ लोकेश कावड़िया के अलावा अजय देवता, मृगांक दुबे, सरोज यादव के अलावा अन्य समर्थक एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html