पिकअप और बाइक की जोरदार टक्कर, चालक की मौत, पढ़ें खबर...

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के तखतपुर से एक सड़क दुर्घटना की खबर आ रही है, बताया जा रहा कि यहाँ पिकअप और मोटरसाइकिल में जोरदार भिड़ंत हो गयी है, जिसमे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है.
मिली जानकारी के अनुसार घटना तखतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खपरी का है, जहाँ एक पिकअप और एक मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर हो गयी, बाइक सवार युवक ट्रैक्टर पार्ट्स खरीदने के लिए बिलासपुर जा रहा था, तभी ये हादसा हुआ। हादसे के बाद से पिकअप वाहन चालक मौके से फरार हो गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान केस्टरपुर निवासी छन्नूलाल भास्कर के रूप में हुई है, फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है. ।







.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments