परगला वासी अब नहीं तरसेंगे पानी को “टैंकर जो आ गया”
- ANIS LALA DANI

- Mar 12, 2023
- 1 min read

बसना जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत पलसापाली (अ) के आश्रित ग्राम परगला में कृषि उपज मंडी समिति बसना के अध्यक्ष एवं विधायक प्रतिनिधि श्री मंजीत सिंह सलूजा के द्वारा पेयजल की समस्या को देखते हुए बाली महोत्सव के शुभ अवसर पर एक पानी टैंकर उपलब्ध कराया गया है। जिसका शुभारंभ करते हुए मंजीत सिंह सलूजा जी ने कहा कि बाली महोत्सव में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं एवं पंचायत के लोगों को गर्मी के महीने में पेयजल की समस्या ना हो, इसके लिए पानी टैंकर उपलब्ध कराया गया है।

सरपंच चतुर्भुज प्रधान ने मंजीत सिंह सलूजा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गर्मी के दिनों में गढ़फुलझर क्षेत्र में भू-जल स्तर बहुत ही नीचे चला जाता है। गर्मी के मौसम में इस क्षेत्र में पानी के लिए हाहाकार मच जाता है। जिसके कारण पेयजल की समस्या खड़ी हो जाती है। परगला में पेयजल की समस्या से निपटने के लिए टैंकर उपलब्ध कराया गया है। अब ग्रामीणों को अपने घर के पास ही टैंकर से पेयजल उपलब्ध हो जाएगा। इस दौरान मंजीत सिंह सलूजा के साथ चैनप्रीत सलुजा, उसत,समस्त पंचगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण जनों की उपस्थिति रही।





.jpg)







