पति ने कैंची मारकर की पत्नी की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार....

आमासिवनी में पत्नी की कैंची से गोदकर हत्या करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मामला विधानसभा थाना क्षेत्र का है, आरोपी पति सिमगा थाना क्षेत्र का नामजद बदमाश है.
विधानसभा पुलिस के अनुसार पल्लवी डहरिया का सीतापार सिमगा निवासी मोहरदास डहरिया से 9 जून 2021 को प्रेम विवाह हुआ था। शादी के बाद वह आमासिवनी में किराए के मकान में रह रहे थे उसके बाद सड्डू शिवम सिटी के पास किराए से रहने लगे। 23 मार्च की दोपहर पल्लवी आमासिवनी अपने मौसी पिंगला कुर्रे के यहां आई थी, जहां उसने बताया कि उसका पति मोहरदास उसके साथ बहुत मारपीट करता है। उसकी मौसी ने शाम को दोनों भाई और मां को भी घटना के बारे में जानकारी दी। इसके बाद पल्लवी को घर में ही रख लिया गया था।

शुक्रवार को पल्लवी का पति मोहरदास सुबह लगभग 8.30 बजे आमासिवनी आया, जहां घर ले जाने के नाम पर हुए विवाद में आरोपी पति मोहरदास ने अपनी पत्नी पल्लवी की सिलाई मशीन के ऊपर रखी कैंची को उठाकर पल्लवी के सीने, गले एवं पीछे पीठ पर मारकर निर्मम हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी ने खुद को कैंची मारकर खुदकुशी करने की कोशिश की थी.मामले में पुलिस आरोपी पति को गिरफ्तार करने के बाद पूछताछ कर रही है






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments