नृसिंहनाथ आयुर्वेद महा विद्यालय में भव्य C.M.E का आयोजन ।
बिस्वजीत दास की कलम से :- आयुर्वेद अध्ययन के क्षेत्र में निरन्तर प्रगतिशील श्री. श्री. नृसिंहनाथ आयुर्वेद महाविद्यालय एवं अनुसंधान संस्थान, पाइकमाल, ओडिसा में छः दिवसीय सी. एम. ई.(कंटीन्यूइंग मेडिकल एजुकेशन) प्रोग्राम का अयोजन 20/03/2023 से 25/02/2023 तक किया जा रहा है। इस प्रोग्राम में सम्मिलित होने के लिए देश भर के विभिन्न राज्यों के आयुर्वेद शासकीय एवं प्राइवेट आयुर्वेद महाविद्यालय के संहिता- सिद्धांत विभाग के व्याख्याता, रिडर एवं प्रोफेसर उपस्थित हुए हैं।

आयुर्वेद अध्ययन-अध्यापन को बेहतर बनाने हेतु सी. एम. ई.(कंटीन्यूइंग मेडिकल एजुकेशन) प्रोग्राम का आयोजन, राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ, नई दिल्ली के द्वारा किया जाता है। संहिता- सिद्धांत विषय को आयुर्वेद का मौलिक सिद्धांत कहा जाता है इसके अंतर्गत आयुर्वेद की मूल संहिताओं का विस्तृत एवं वैज्ञानिक अध्ययन किया जाता है। आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति को बेहतर बनाने हेतु हमारे महाविद्यालय के योगदान में यह एक और प्रयास है तथा यह अत्यन्त गौरव का विषय है। प्रोगाम को सफल बनाने हेतु । आज दिनांक 20 मार्च 2023 को सी. एम. ई. प्रोग्राम के प्रथम दिवस की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. के. टी. रौतराय के द्वारा की गई , आज के व्याख्यान में मुख्य अतिथि के रूप में आयुर्वेद संहिता - सिद्धांत के दिग्गज माने जाने वाले प्रोफेसर डॉ रामबाबू रामधार द्विवेदी, आईपीजीटी&आर ए, जामनगर एवं प्रोफेसर डॉ. विष्णु प्रिया मोहंती, गोमांतक आयुर्वेद महाविद्यालय एवं अनुसंधान संस्थान, गोवा से यहां उपस्थित हुए। आयुर्वेद संहिता - सिद्धांत के विषयों में इन्होंने अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया तथा उपस्थित शिक्षकों को बेहतर अध्यापन हेतु प्रेरित किया






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments