नायब तहसीलदार की कार भिड़ गई ग्रामीण की बाइक से ,मौके पर चाचा-भतीजे की मौत......
चाचा-भतीजे की मौके पर मौत, बाइक भी जलकर खाक…
महासमुंद जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है. नरतोरा गांव के पास कार और बाइक की आमने सामने भिड़ंत हो गई. बताया जा रहा है कि कार क्रमांक CG12BE 3216 झलप से बागबाहरा जा रही थी. तभी नरतोरा के पास कार और बाइक में जोरदार भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक में आग लग गई. इस हादसे में बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत हो गई. जिस कार से एक्सीडेंट हुई है वो कार नायब तहसीलदार भवानी शंकर साव की बताई जा रही है,जो झलप मे पदस्थ है. ये घटना पटेवा थाना क्षेत्र की है.

घटना की सूचना पर पटेवा पुलिस मौके पर पहुंच और मर्ग कायम कर लिया है. पुलिस शवों को तुमगांव भेजकर जांच में जुट गई है.

जानकारी के अनुसार, मृतक टोप सिंह उम्र 45 वर्ष और जनक उम्र 20 वर्ष निवासी पठारीमुडा दोनों चाचा भतीजा थे. दोनों बाइक पर सवार होकर पठारीमुडा से झलप जा रहे थे. इसी दौरान जब वे नरतोरा गांव के पास पहुंचे तभी बाइक और कार की आमने सामने भिंडत हो गई. टक्कर इतना जोरदार था की बाइक में तुरंत आग लग गई और देखते ही देखते बाइक जलकर खाक हो गई.






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments