google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

नशे में चूर पड़ोसी बच्ची पर बैठा, सांस रुकने से बच्ची की मौत

Mar 10, 2023
1 min read

मिली जानकारी के अनुसार सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम गिरहुलडीह निवासी महिला परसों होली की दोपहर को अपनी दूधमुंही बच्ची को खाट के अंदर सुलाई थी और घर के काम में व्यस्त हो गई। उसी समय गांव का जंगलू नागवंशी होली खेलता हुआ आया और खाट पर बैठने लगा। बच्ची की मां ने शराबी को खाट पर बढ़ता देख चिल्लाकर मना किया और उसमें बच्ची के सोने की जानकारी दी। पर नशे में धुत्त जंगलू नागवंशी नहीं माना और खाट पर सो रही बच्ची के ऊपर बैठ गया। बच्ची की मां ने उसे उठाने की कोशिश की पर वह नहीं उठा। जिससे बच्ची की मां ने शोरगुल मचा कर पड़ोसियों को मदद के लिए बुलवाया। हो हल्ला सुनकर जंगलू मौके से भाग गया|

शराबी के जाने के बाद बच्ची की मां ने अपनी बेटी को गोद में उठाकर देखा तो उसकी सांस नहीं चल रही थी। शराबी के उसके उपर बैठने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी। रोती बिलखती मां ने इसकी जानकारी परिजनों व पड़ोसियों को दी। सीतापुर थाना को मिली सूचना के बाद आरोपी के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज कर ग्राम गिरहुलडीह में घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने जानबूझकर खाट में सोई बच्ची के ऊपर बैठकर हत्या करने का अपराध स्वीकार किया। पतासाजी के बाद पुलिस ने आरोपी शराबी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है। यह घटना सीतापुर थाना क्षेत्र की है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html