2 पक्षों में विवाद जमकर चले लात-घूंसे......, एक युवक घायल एक की घटनास्थल पर ही मौत...............
बेमेतरा जिले में दो गुटों में हुई जमकर लड़ाई, एक की मौत, एक घायल.......

जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि बेमेतरा जिले में दो पक्षों के बिच जमकर विवाद हुआ और जमकर लात घुसे भी चले, इस घटना के दौरान एक युवक घायल और एक की घटनास्थल पर ही चाकू घोंप कर हत्या कर दी गई है
जानकारी के मुताबिक, भगऊ यादव(22) गुरुवार रात को अपने कुछ साथियों के साथ नवागढ़ बस स्टैंड के पास गया था। यहां पर पहले से ही कुछ लड़के मौजूद थे। सभी खड़े होकर बात कर रहे थे। उसी दौरान किसी बात को लेकर भगऊ और उसके साथियों का दूसरे पक्ष से झगड़ा होने लगा।
इसके बाद झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर मार पिट भी हुई। इसी बीच दूसरे पक्ष के एक युवक ने चाकू निकालकर भगऊ के पेट में घोंप दिया जिससे भगऊ की मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि एक युवक घायल हो गया था। घटना के बाद सभी आरोपी भाग निकले थे।

जानकारी के अनुसार, आस-पास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद 5 लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने इस केस में राजू यादव, दीपक यादव, गोपी यादव, गोपाल यादव, प्रमोद सिन्हा को हिरासत में लिया है। इनसे पूछताछ जारी है। फिलहाल अभी ये नहीं पता चला सका है कि दोनों पक्षों के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ था।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments