दर्दनाक एक्सीडेंट में 6 साल की बच्ची की मौत
कवर्सा सड़क हादसे में ट्रेक्टर की चपेट में आकर एक 6 साल की बच्ची की मौत 3 घायल

हमें मिली जानकारी के अनुसार घटना कुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम कोडापुरी की है. पुलिस घटना की सुचना मिलते ही मौके पर पहुँचकर जांच में जुट गई है. मृतक बच्ची का नाम फुलेश्वरी चंद्राकर (6 वर्ष) निवासी नवापारा है. वह अपने माता-पिता और भाई के साथ बाइक में सवार होकर जा रहे थे. जल्दी निकलने के चक्कर में कीचड़ के चलते बाइक फिसल गई और सभी बाइक सवार बगल से जा रहे ट्रैक्टर की चपेट में आ गए. इस हादसे में बाइक सवार माता-पिता और दो बच्चे घायल हो गए. सभी को पंडरिया के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बच्ची ने दम तोड़ दिया, बाकी सभी का इलाज चल रहा है. पुलिस बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुट गई है.







.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments